इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शु्क्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज मनाते हैं. इसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं. इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया…
Author: Nishpaksh Mat Team
पेरिस भारतीय एथलेटिक्स के लिए कई रिकॉर्ड रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचने उतरेंगे. उनकी निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी, क्योंकि पूरे सीजन में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं. वह मंगलवार को क्वालिफिकेशन दौर में उतरेंगे और फाइनल 8 अगस्त को खेला जाएगा. 26 साल के नीरज चोपड़ा अगर स्वर्ण जीतते हैं तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले 5वें खिलाड़ी हो जाएंगे. इसके साथ ही ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय…
रुद्रप्रयाग भारी बारिश और बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बचाव अभियान लगातार 6 वें दिन भी जारी रहा, जहां सुबह 133 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रूद्रप्रयाग में अधिकारियों ने बताया कि केदारघाटी में मौसम साफ होने से हवाई मार्ग से चलाए जा रहे बचाव अभियान में तेजी आई है और छोटे हेलीकॉप्टर के साथ ही भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में फंसे कई यात्रियों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ धाम से…
नई दिल्ली भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही वह देश भी छोड़ चुकी हैं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही प्रदर्शनकारी पीएम आवास में दाखिल हो गए हैं। भारत ने इस पूरे मामले को बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया है। वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अशांति पड़ोसी देशों में भी फैल सकती है। यूनुस ने कहा कि जब भारत कहता है कि यह उनका आंतरिक मामला है,…
दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 77 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड के 2, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 10, स्टारेक्स मिनरल्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के 54, हेवी मशीन ड्राईवर के 10, टेंडर/सेल्स ऑफिसर के एक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची,…
नईदिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन दिनों चर्चा में है। इसके इस्तेमाल और फीचर्स पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। कई लोग इससे होने वाले फायदे के बारे में बात करते हैं, तो कुछ लोग इसके नुकसान के बारे में चर्चा करते हैं। वहीं, भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने AI के पूर्ण इस्तेमाल की बात की है। उन्होंने कहा है कि एआई को बड़े काम की टेक्नोलॉजी बताया है और कहा है कि यह फोटो बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे कई ज्यादा उपयोगी हो सकता है। AI से डिटेक्ट करेगा ब्रेस्ट कैंसर हाल ही में अमेरिका की…
इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा. कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन आज 6 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसलिए हो रहा प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.…
नूंह हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में जहां कई अभियानों के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रहीं है तो वहीं जिताऊ चेहरों को भी तलाश कर रही। बात अगर नूंह जिले की करें तो यहां की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस जातीय समीकरण छोड़कर पार्टी की जीत की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में दाव खेलेगी। नूंह विधानसभा में तो कांग्रेस का उम्मीदवार मौजूदा विधायक आफताब अहमद को लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा की…
भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने ग्वालियर सिटी के सुरेश नगर एवं प्रमिला प्लाजा एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की उक्त क्षेत्र के अनेक उपभोक्ता अटल गृह ज्योति योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि उनके परिसर काफी बड़े हैं और उनके परिसर का विद्युत भार भी स्वीकृत भार से अधिक है। उन्होंने सुरेश नगर के उपभोक्ता अशोक कुमार शुक्ला के परिसर का मीटर सील कराकर मीटर टेस्टिंग लैब में भिजवाया। इसी प्रकार प्रमिला प्लाजा एरिया में 5-6 उपभोक्ताओं के मीटर में अनियमितता पाए जाने पर मीटर सील कराया गया तथा लैब में परीक्षण…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि खंडवा के समग्र विकास के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं योजनाओं पर सतत निगरानी रखे जाने के लिये भी कहा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय खंडवा में स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। इस पर प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार से मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि…
