चित्तौड़गढ़. बारिश के मौसम में मेनाल का झरना पूरे वेग से बह रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं। भीलवाड़ा निवासी कन्हैयालाल बैरवा भी सोमवार को अपने मित्र अक्षित के साथ पिकनिक मनाने के लिए मेनाल झरने पर आया था। यहां सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह पानी में झरने की ओर बहने लगा। जहां से झरना गिरता है, उसके थोड़े पहले लगी चैन को उसने पकड़ लिया था। लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन बाद में वह 150 फीट की ऊंचाई से झरने में गिर गया। इसके बाद…
Author: Nishpaksh Mat Team
जयपुर. सरकार द्वारा राजकीय कार्यों में अब तक जूम मीटिंग एप का उपयोग किया जाता था लेकिन साइबर सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार जूम एप के माध्यम से संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा खतरे में आ सकती है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया है कि वे वैकल्पिक और सुरक्षित संचार माध्यमों का उपयोग करें। नए आदेश के अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को अन्य सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्मों का उपयोग करना होगा। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना और सरकारी कार्यों में…
मधेपुरा. मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रतनपट्टी बहियार में करंट लगने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मृत किशोरी की पहचान रतनपट्टी वार्ड-दो निवासी पवन दास की बेटी निभा कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 को रतनपट्टी मोड़ के पास जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग डीएम और एसडीएम को घटनास्थल…
पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त को जिस तरह से भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक करके तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी और भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का किया था, ऐसा लग रहा था कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर ही स्वदेश लौटेंगी। विनेश फोगाट के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का भी यह सपना चकनाचूर हो गया है। विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मंगलवार को अपने तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान विनेश ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी…
बेगूसराय. बेगूसराय में तीन बदमाशों ने पढ़ाई कर लौट रही एक छात्रा का अपहरण कर मकई के खेत मे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। इस घटना में लड़की ने साहस का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों से अकेली जुझती रही जिससे गुस्साए तीनो वहशियों ने अर्द्ध नग्न छात्रा को जगह-जगह दांत काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान लड़की के शोरगुल करने पर खेत में काम कर रहीं महिला और आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही चौक के पास की है।…
वैशाली. वैशाली में एक गुरु ने अपनी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर सच्चा प्यार करने का हवाला देकर उसे जहर पिला दिया। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तब आननफानन में उसे पातेपुर पीएचसी में ले गये, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। अस्पताल में इलाजरत पीड़िता और उसके परिजनों ने बताया कि दो साल से शिक्षक विकास कुमार घर पर ट्यूशन पढ़ाने…
खगड़िया. खगड़िया में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के परबत्त थानाक्षेत्र स्थित नयागांव से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके पास से पुलिस ने फर्जी आंसर शीट और प्रश्नपत्र भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग 80 से 85 छात्रों को इकट्ठा कर नयागांव के एक विवाह भवन में रखे हुए थे। जहां सभी छात्रों से फर्जी ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र को सॉल्व कराया जा रहा था। यह सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मंगलवार देर रात सॉल्वर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और जानकारी ली। राज्यपाल डेका ने राजभवन के दरबार हॉल, सभाकक्ष, निवास कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप सचिव हिना नेताम एवं राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। पूर्व लोकसभा सदस्य और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रहे 70 वर्षीय डेका ने मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लिया है। हरिचंदन पिछले वर्ष फरवरी में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने डेका को…
बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज के तहत ग्राम महावीरगंज में बीती रात दंतैल नर हाथी के द्वारा गांव के एक युवक को कुचल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह ग्रामवासियों को 11 बजे के करीब तब लगी जब गांव के चरवाहे घटनास्थल की ओर गए सूचना पर तत्काल रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग के द्वारा तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि मृतक के स्वजनों को रेंजर के द्वारा प्रदान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम…
पेरिस. जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में…
