जयपुर। देश के सभी राजभवनों में अंग्रेजों के समय से चली आ रहे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर एट होम का मौजूदा स्वरूप बहुत जल्द बदलेगा। हाल ही नई दिल्ली में हुए राज्यपालों के सम्मेलन में इस पर विचार किया गया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वे सीधे-सादे किसान थे और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुकुल का संचालन करते थे। इस कुरुक्षेत्र में वे कई प्रदेशों के बच्चों को भारतीय संस्कार और आधुनिक शिक्षा…
Author: Nishpaksh Mat Team
जींद। जींद में हरियाली तीज के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और बेटियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला। इसके तहत हरियाणा में भी अब राजस्थान की तर्ज पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ होगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब स्कूलों में पढ़ने वाली 14 से 18 वर्ष की बेटियों में कुपोषण को रोकने के लिए उन्हें भी 150 दिन फोर्टिफाइड…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव 3 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी और 21 अगस्त तक जारी रहेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। इसके बाद 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव की सीटें और संभावित विजेता राज्यसभा के उपचुनाव असम और महाराष्ट्र में दो-दो सीटों पर, और मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार तेलंगाना, हरियाणा, त्रिपुरा तथा ओडिशा में एक-एक सीट पर होंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान…
भोपाल मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने, घायलों को चिकित्सकीय सहायता और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए साल 2015-16 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 46 पुलिस चौकियां बनाई गई थीं। इसके पीछे लक्ष्य था कि हाइवे के लिए अलग से हाइवे पुलिस की भर्ती कर इन चौकियों में तैनात किया जाएगा। मगर, आज तक यह संवर्ग ही नहीं बना है। जिला पुलिस बल के पुलिसकर्मी अपनी सुविधा अनुसार इन चौकियों में पदस्थ किए जाते हैं। मगर, कई जगह अमला कम होने के कारण चौकियों पर कोई नहीं रहता। पूरा प्रोजेक्ट 250 करोड़ रुपये का था, जिसमें अलग-अलग शीर्ष…
नई दिल्ली दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना के बाद एमसीडी की ओर से लगातार कड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। दिल्ली में अवैध रूप से कोचिंग सेंटरों, पीजी और पुस्तकालयों के संचालन पर नकेल कसने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना 27 जुलाई को रात के समय घटी थी। तब से लेकर अब तक निगम प्रशासन ने लगभग 85 कोचिंग सेंटरों, बेसमेंट व संपत्तियों को भवन निर्माण का उल्लंघन करने पर सील कर दिया है। 200 से अधिक संपत्तियों को नोटिस इसके अतिरिक्त निगम ने 200 से अधिक…
जगदलपुर बस्तर के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सोमवार को 17 वर्षीय एक आदिवासी लड़की सुशीला कोर्राम अपने पिता की जान बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई। उसके पिता सोमधर कोर्राम पर 8 अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी व हथियार से हमला किया। बहादुर बेटी ने किया बचाव बहादुर बेटी ने हमलावर के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और घायल पिता को भीतर कमरे में बंदकर शोर मचाया। इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। राजभवन बुलाकर करेंगे सम्मानित एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में…
भोपाल डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों को प्रत्येक गुरुवार स्कूलों में टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत आठ अगस्त से होने जा रही है। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में प्रत्येक गुरुवार को ‘शालेय टीकाकरण दिवस’ होगा। इसमें पांचवीं एवं 11वीं कक्षा के बालक-बालिकाओं को डीपीटी और टीडी का टीका लगाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित कर जानलेवा बीमारियों से मुक्त रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पोलियो उन्मूलन की ही तरह बच्चों को शत-प्रतिशत डिप्थीरिया मुक्त बनाया जाएगा। डिप्थीरिया गलघोटू बीमारी डिप्थीरिया (गलघोटू) बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। इसमें श्वास लेने में…
शपुरनगर घटना जिले के कुनकुरी ब्लाक के रंगपुर थाना क्षेत्र का है। गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात को दल से अलग हो कर घूम रहे दंतैल ने धावा बोला। धान खाने के चक्कर में दंतैल ने सबसे पहले गांव के कोटवार बुधराम के कच्चे मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद पास में ही स्थित नरेश राम के घर में धावा बोला। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने एकजुट हो कर दंतैल को जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन कुछ ही देर में दंतैल दोबारा गांव में आ गया और नरेश राम के घर को निशाना…
नई दिल्ली मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस ने एनसीईआरटी पर अपनी किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटाने का आरोप लगाया है। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन में तथ्यों से परे बात की है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि छठी कक्षा के लिए एनसीईआरटी की नई पाठ्य पुस्तकें जारी की गई हैं। इन सभी पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रगान आदि विषयों को पहले से अधिक शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हताशा…
नई दिल्ली श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी वनडे बुधवार को खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया। वहीं, भारतीय टीम में विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत आए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह रियान पराग को मौका मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दी है। टीम इंडिया को आखिरी वनडे में 110 रनों से शिकस्त मिली है। मैच…
