रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजातीय समुदाय की आबादी को देखते हुए राज्य की बागडोर श्री विष्णु देव साय के हाथों में सौंपी है। राज्य गठन के 23 वर्षों बाद वे ऐसे पहले आदिवासी नेता है जिन्हें राज्य के मुखिया के तौर पर कमान सौंपी गई है। राज्य में नई सरकार की गठन के साथ ही उन्होंने किसानों, महिलाओं और वंचित समूहों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं की शुरूआत की। वे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य को लेकर सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के लिए काम…
Author: Nishpaksh Mat Team
राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24, सफ़र 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 3 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शिव योग मध्याह्न 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।…
पेरिस भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक में वह 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले के दिन सुबह उनका वजह 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा था। इसकी वजह से विनेश को इवेंट से ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर संन्यास का ऐलान कर दिया है। विनेश ने मां से मांगी माफी तीन ओलंपिक में भारत के लिए हिस्सा ले चुकीं विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपनी मां से माफी मांगते हुए एक्स…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ का गुरुघासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुघासीदास – तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है. गुरु घासीदास नेशनल पार्क को साल 2021 में टाइगर रिजर्व बनाया गया था, लेकिन इसे विरोध के कारण अस्तित्व में नहीं लाया जा सका था. इस क्षेत्र में कई खदानें होने के कारण नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित करने का नोटिफिकेशन कांग्रेस शासन काल में रुका हुआ था. छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती बीजेपी…
भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र” जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रदेश में प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए है। अभियान के तहत 12 अगस्त 2024 को प्रात: 9 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. आर आर भोंसले ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लोगों से मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन आज होगा । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ है। पूर्व में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए जनदर्शन…
भोपाल। मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर मुंबई और कोयंबटूर में हुए सफल इनवेस्ट-सेशन के बाद कर्नाटक के एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बैंगलुरू में 8 अगस्त 2024 को तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहाँ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएँ (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), टेक्सटाईल एवं गारमेंट, एयरोस्पेस एवं डिफेंस, ऑटोमोबाइल एवं ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत् विकास को बढ़ावा देने के…
चेन्नई। तमिलनाडु में हाल ही में हुए मछुआरे की मौत के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे मछुआरों को लेकर दो संघर्ष बिंदु हैं- एक गुजरात, और दूसरा तमिलनाडु, कई बार पाकिस्तान हमारे मछुआरों को गुजरात से गिरफ्तार करता रहता है। पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद, 2019 में पहली बार, मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया गया। विशेष रूप से DMK सरकार द्वारा कच्चाथीवू द्वीप को श्रीलंका को सौंपने के बाद तमिलनाडु दूसरा संघर्ष बिंदु है, 2014 तक, उच्च समुद्र में शूटिंग एक सामान्य मामला था हमारे मछुआरे भाइयों को…
गया। बिहार के गया का मानपुर पटवा टोली जिसे आईआईटीयन का हब माना जाता है, वहां की छात्राएं इन दिनों राखियां बना रही हैं। हाथों से बनी राखी इस बार प्रधानमंत्री मोदी को भी भेजी जाएगी। पटवा टोली की छात्राएं सालों से एलओसी पर तैनात जवानों को राखियां भेजती आ रही हैं। लेकिन, इस बार यहां से पीएम को भी राखी भेजी जाएगी। छात्राओं का कहना है कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया है। उन्हें रोजगार करना सिखाया, छात्राओं के भी हित में कई कदम उठाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ये वही छात्राएं हैं, जो…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म हुए अभी कुछ महीने ही बीते हैं कि अब उपचुनाव का दौर शुरू होने वाला है। इस साल के अंत तक देश की 50 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें कई सीटें लोकसभा की हैं तो ज्यादातर विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ये सीटें उन विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं, जो अब सांसद बन चुके हैं या फिर दो जगहों से लड़ने के चलते एक लोकसभा सीट खाली की है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग…
