नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री सिंह ने एक्स पर मनु भाकर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हर भारतीय “उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है।” मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई- राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। उनके…
Author: Nishpaksh Mat Team
पेरिस भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सहयोगी स्टाफ को अनुशासनात्मक उल्लंघन के लिए पेरिस छोड़ने का आदेश दिया गया हैं। अंतिम पर अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को देने का आरोप है, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने खेल गांव से बाहर निकलते हुए पकड़ा था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए उनकी पेरिस ओलंपिक गांव की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद अंतिम की बहन को बयान दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक बयान में कहा गया है कि फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा उनके संज्ञान में…
मुंगेर. मुंगेर में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय साफियासराय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान फरदा मालिक टोला निवासी मिंटू देवी के रुप की गई है। महिला के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन के द्वारा बताया गया कि महिला सड़क पर सुबह…
शहडोल कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग बीएस जामोद 9 अगस्त 2024 को रीवा तथा शहडोल संभाग के समस्त जिलों के विभिन्न कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, रक्षा बंधन पर्व तथा आगामी त्यौहारों पर चर्चा, एक पेड़ मां के नाम की प्रगति एवं समीक्षा, बाढ़ राहत,जर्जर आवास/दीवार/ढांचों के चिन्हांकन तथा उनको गिराने की प्रगति एव समीक्षा, हॉस्टल ,आश्रम निरीक्षण तथा प्रवेश की स्थिति, वर्तमान समसामयिक तथा अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा हेतु निर्धारित समय तथा ऑनलाइन वीसी लिंक प्रथक से प्रदाय की जावेगी, तथा…
गुना गुना जिले में गुरुवार सुबह 5 बजे कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गिर गई. गनीमत रही कि बिल्डिंग गिरने से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कुंभराज स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद से यात्री सुबह से बिना टिकट यात्रा कर रहे है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से टिकट वितरण का काम रुक गया है. करीब 60 साल पुराने कुंभराज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि हादसे के बाद से कुंभराज स्टेशन से साबरमती,…
बलौदा बाजार. बलौदा बाजार जिले के पलारी ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम मल्लीन के नाला पारा के लिए बरसात के दो महीने किसी दुःस्वप्न के समान आते हैं जब एक पूरा मुहल्ला सारी दुनिया के साथ अपने ही गाँव से कट जाता है। कुल 204 घरों में बसे 1347 निवासियों वाले ग्राम पंचायत मल्लीन को दो भागों में बाँटता है मल्लीन नाला। मुख्य भाग में स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन भंडार, आवश्यक सामानों की दुकान और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। दूसरा भाग नाला पारा इन सारी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस भाग के 20 घरों में बसने…
चाईबासा पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह सारंडा जंगल में नक्सलियों के द्वारा एक आईईडी विस्फोट किया गया है जिसमें एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक चाईबासा के जराइकेला के बलिबा जंगल में यह ब्लास्ट हुआ है जिसमें कोबरा बटालियन का एक एएसआई घायल हुआ है। जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल जवान का नाम जितेन्द्र दानी हैं। वह कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के…
रायपुर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के शोधार्थी रतन लाल डांगी (वरिष्ठ आईपीएस) ने बीआईटी भिलाई के ऑडिटोरियम में विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रामेन डेका के हाथों डॉक्ट्रेट (पीएचडी) की डिग्री प्राप्त की. बता दें कि डांगी ने अपना शोध कार्य निर्देशक डी. सुनीता मिश्रा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय खुर्सीपार भिलाई एवं सहायक निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, सेठ आरसीएम कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के निर्देशन में पूरा किया है. आईपीएस डांगी के शोध का टॉपिक था “छत्तीसगढ़ में माओवादी समस्या के उन्मूलन में सहायक पुलिस आरक्षकों की भूमिका (जिला बीजापुर के संदर्भ…
उज्जैन उज्जैन में कोचिंग से जन्मदिन मनाकर घर जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा ने जीरो पाइंट पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखकर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर तब तक छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि प्रिया पुत्री महेश बैरागी उम्र 17 वर्ष मूल रूप से ग्राम समरखेड़ी की रहने वाली है। मगर यहां अपने मामा के साथ चिमनगंज क्षेत्र में रहती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की छात्रा…
इंदौर इंदौर के व्यस्त क्षेेत्रों में बसें पार्क कर प्रतिदिन सवारियां बैठाने वाले और ट्रैफिक जाम करने वाले छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर प्रशासन ने सील कर दिए। ढक्कनवाला कुंआ मार्ग पर हंस ट्रेवर्ल्स की बसें दिनभर सड़क पर खड़ी रहती थी। गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रशासन का दल उसके दफ्तर पहुंचा और ताला लगाकर सील लगा दी। संचालकों से अफसरों ने कहा कि बसों का संचालन शहरी सीमा से किया जाए। शहरी क्षेत्र में बसें नजर आई तो उन्हें भी जब्त किया जाएगा। ट्रैैफिक पुुलिस को सबसे ज्यादा शिकायतेें इस ट्रेवर्ल्स को लेकर ही अाती थी। जब प्रशासन की टीम…
