मुंबई भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। बैंक निफ्टी को छोड़कर बाकी सभी मुख्य सूचकांकों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 78,886 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 24,117 पर बंद हुआ। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 1,768 शेयर हरे निशान में और 2,137 शेयर लाल निशान में और 105 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। गुरुवार को आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति कमेटी के फैसले का ऐलान किया गया, जिसमें ब्याज दर को 6.5 प्रतिशत पर…
Author: Nishpaksh Mat Team
रायपुर डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक में हस्ताक्षर का अधिकार खत्म होने को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नगर पालिकाओं, पंचायतों में अब CEO चेक पर हस्ताक्षर करेंगे. निकायों में बेहतर ढंग से काम हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है. इससे जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में अधिक ध्यान दे सकेंगे. बता दें, कांग्रेस के शासनकाल में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष को अब चेक में साइन करने का अधिकार था. लेकिन यह अधिकार वापिस ले लिया गया है और सीएमओ को दे दिया गया है. नगरीय प्रशासन विभाग…
नई दिल्ली पेरिस खेलों में अपने खिताब की रक्षा करने वाले दो बार के विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने कहा है कि युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ओलंपिक में अपने ‘शानदार प्रदर्शन’ के लिए निश्चित रूप से पदक के हकदार थे। बाइस साल के लक्ष्य इस साल ओलंपिक में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने लेकिन डेनमार्क के सुपरस्टार एक्सेलसन से अंतिम चार के मुकाबले में हार गए। लक्ष्य को आगे भी निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में मलेशिया के ली जी जिया से हार गए…
तेल अवीव मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते जा रहे संकट के बीच इजरायली सेना आईडीएफ (IDF) ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया. हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का ये हमला ईरान और लेबान की धमकियों के बीच हुआ है. दरअसल हमास लीडर इस्माइल हानिया की ईरान में की गई हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान ने इजरायल से हानिया की मौत का बदला लेने का ऐलान किया था. राजधानी तेहरान…
गुना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya sindhiya) के राज्यसभा (Rajyasabha) से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी. जिस पर अब निर्वाचन आयोग (election commission of india) जल्द ही चुनाव कराने वाला है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सवाल उठ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश के कोटे से किसे राज्यसभा भेजती है. इस रेस में कई सारे नाम इस समय चल रहे हैं. लेकिन, दांव किस नाम पर लगेगा? ये बड़ा सवाल है. आइये इस सवाल को समझने की कोशिश करते हैं. आपको बता दें लोकसभा चुनाव में गुना…
जयपुर. करधनी थाना इलाके में बदमाश कार से बांधकर एटीएम उखाड़ कर ले गए। वारदात के समय एटीएम में चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि रखी थी। बदमाश एक लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना इलाके में स्थित गोकुलपुरा फाटक के पास हिताची बैंक का एटीएम लगा हुआ है। सुबह करीब सवा पांच बजे कार में सवार होकर चार-पांच बदमाश पहुंचे और सबसे पहले एटीएम का गेट तोड़ दिया। इसके बाद रस्सी से एटीएम को बांधा और कार से…
गया. बिहार के गया जिले में बिहार पुलिस की परीक्षा देकर लौट रही परीक्षार्थी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। वहीं मृतिका के पति और बच्चे बूरी तरह ज़ख़्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस की परीक्षा देकर गया लौट रही परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत युवती की पहचान जिले के नौरंगा पंचायत के नौरंगा गांव के रहने वाली 22 वर्षीय…
इंदौर बांग्लादेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं. इस पर अब देश के कई नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं. बीते दिन कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी बयान दिया. इस बयान पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘हताश’ करार दिया. मंगलवार रात एक पुस्तक के विमोचन समारोह में खुर्शीद ने कहा था, ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है.”…
रायपुर पेरिस ओलंपिक्स से आ रही निराशाजनक समाचार के बीच ताजी हवा का झोंका बनकर छत्तीसगढ़ की रीबा बेन्नी आई है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी में सिल्वर मेडल जीतकर न केवल प्रदेश का बल्कि देश का मान बढ़ाया है. मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री का एक दंपती ने शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. लोगों को कौतुहल हुआ कि आखिर क्या माजरा है. पता चला कि पति-पत्नी रीबा बेन्नी की माता-पिता हैं. माता-पिता इसलिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद देने के लिए आए थे, क्योंकि जब रीबा के पास तलवारबाजी प्रतियोगिता के…
भरतपुर. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 20 साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी वी. चलपति राव को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से भरतपुर की एक गौशाला में साधु के भेष में नाम बदलकर प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहा था। आरोपी की असलियत का पता उस समय लगा जब सीबीआई की टीम ‘अपना घर’ आश्रम पहुंची। आरोपी को एक अदालत ने कुछ साल पहले मृत घोषित कर दिया था। सीबीआई ने कहा कि वी. चलपति राव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार अपनी पहचान और जगह बदली। मई 2002 में सीबीआई ने…
