मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों मे प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही इसी तारतम्य आज भाजपा कार्यालय एमसीबी जिला मे भी आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं…
Author: Nishpaksh Mat Team
मनेन्द्रगढ़-एमसीबी जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एमसीबी जिले में कई पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इसमें से होकर विद्यार्थियों को स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ऐसा करना छोटे बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। कई दिनों की बारिश के बाद कोरिया-एमसीबी जिले के कई क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही है। बच्चे उफनती नदी- नालों को पार कर स्कूल आना-जाना कर रहे…
उज्जैन तीर्थ नगरी उज्जैन में साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए. मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया. इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्ष प्रदीप शर्मा, प्रशासक मृणाल मीना, समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा ‘गुरु’ और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. नागचंद्रेश्वर मंदिर के रात 12 बजे खुले पट नाग पंचमी के अवसर पर भगवान…
भोपाल मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने और बेचने के बाद नामांतरण की प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय अब केवल 2 से 3 सप्ताह में बदल गया है. जमीन खरीदने के बाद तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जरूरी दस्तावेज, खसरा, नक्शा ऑनलाइन SMS, ई-मेल और वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेंगे. सम्पूर्ण खसरा क्रय-विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन थी. अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिए गए हैं. यह सब संभव हुआ है साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत से. राज्य की प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल में अमूमन सम्पूर्ण खसरे…
भोपाल राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन…
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय से सुरक्षा हटा दी है। यह आरएसएस के समिधा कार्यालय ई-2 में स्थित है, जहां क्षेत्रीय पदाधिकारी रहते हैं। पिछले 15 साल से यहां सुरक्षा तैनात थी। मध्य प्रदेश एसएएफ की ओर से पांच सशस्त्र जवानों की तैनाती थी, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है। पुलिस का तर्क है कि सुरक्षा समीक्षा के आधार पर हटाई गई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि संघ की सहमति से यह फैसला लिया गया है। कार्यालय के सामने अस्थाई टेंट लगा था, जिसे भी हटा दिया गया है।…
पेरिस पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई से हुई थी। ऐसे में 9 अगस्त यानी कि शुक्रवार का दिन पेरिस ओलिंपिक में भारत का 14वां दिन होगा। अब तक इस ओलंपिक भारत के 13 दिन पूरी हो चुकी है, जिसमे पांच मेडल जीते जा गए। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल हैं। वही। भारत के खाते में अब तक तीन वेंडर शूटिंग, एक हॉकी में और एक जेवलिन थ्रो में आया है। अब भारत के झोली में छठा मेडल भी आ सकता है। बता दें कि भारत को छठा मेडल अमन सहरावत दिलवा सकते है। दरअसल, आज…
मुंबई शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स सप्ताह के अखिरी कारोबारी दिन 1000 अंक से ज्यादा चढ़कर 79,984.24 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी की बात करें तो 256.50 अंक उछलकर 24,373 पर पहुंच गया है. हालांकि निफ्टी आज 24,386.85 अंक पर खुला था, जबकि Sensex 79,984.24 पर खुला था. वहीं सेंसेक्स के टॉप 30 में से सभी शेयरों में उछाल आई है. Tech Mahindra के शेयरों में 2.6 फीसदी की तेजी आई है, जो 1500 के पार पहुंच गया है. इसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 2.5 फीसदी की तेजी आई है. एचसीएल, महिंद्रा एंड…
नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कम से कम 7200 छात्र भारत वापस लौट आए हैं। शेख हसीना सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं पर भी हमले होने लगे। इसके बाद वहां के भारतीय छात्रों में भी दहशत फैल गई और वे सभी स्वदेश लौट आए। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में यह जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब यह जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश में 19000 भारतीय नागरिक थे जिनमें से 9000 छात्र थे। दरअसल राज्यसभा में सवाल…
नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आए कथित गौरक्षक दक्ष चौधरी ने यह हमला किया है। इंस्टाग्राम पर दक्ष ने इसे कबूल करते हुए कहा कि उसने जो किया उसके लिए कोई पछतावा नहीं है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय 5-6 लोग हाथों में डंडा लेकर कूड़े-कचरे के ढेरों के बीच रह रहे लोगों पर टूट पड़ते हैं। डंडे से उन्हें…
