Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

नई दिल्ली  कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकारने की आलोचना की थी और अब प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने आरएसएस और पीएम मोदी को घेरा जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ RSS के संबंधों का संक्षिप्त इतिहास देखिए। RSS के दूसरे प्रमुख MS गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच…

Read More

हाजीपुर/वैशाली. वैशाली जिले के नगर थानाक्षेत्र के कोनहारा घाट से पुलिस ने चिता पर सजाकर रखे गए एक युवक का शव बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान चांदपुरा थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर श्याम निवासी राजेंद्र राय के बेटे रंजीत कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं, सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि रंजीत कुमार करीब तीन साल से हाजीपुर के यूसुफपुर में डेरा लेकर रहता था। तीन…

Read More

कैलारस नेपरी से बृजगढी की ओर जाने वाली सड़क को ब्रॉड गेज ट्रैक के पुल के नीचे जल भराव की समस्या महीनों से बाधित किए हुए थी। इस क्षेत्र में लगभग 50 गांव के किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, अस्पताल पहुंचना आमजन का दूभर हो गया। यहां तक कि किसान खेतों पर भी नहीं पहुंच पा रहे थे। इस जल भराव स्थल पर दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे पानी में गिरकर असमय काल कलवित हो गए। सैकड़ो वाहन खराब हो गए। सैकड़ो लोग महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध चोटिल हो गए। सरकार और…

Read More

टोरंटो शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गाफ 14वीं वरीयता प्राप्त डायना स्नाइडेर से 6.4, 6.1 से हारकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस से बाहर हो गई। स्नाइडेर का सामना अब छठी वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा से होगा जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6.2,, 6.4 से मात दी थी। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कैटी बूल्टर को 6.3, 6.3 से हराया। गत चैम्पियन जेसिका पेगुला ने क्वालीफायर एशलिन क्रूगर को 6.2, 6.4 से मात दी। अब उनका सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा जो विक्टोरिया अजारेंका के जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।…

Read More

नई दिल्ली  भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से एक साथ रिलेशनशिप में थे। जितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर टी20I कप्तान सूर्यकुमार ने खास अंदाज में बधाई है। जितेश शर्मा ने गर्लफ्रेंड शलाका मकेश्वर के संग सगाई कर ली। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले 30 साल के जितेश को अनेक क्रिकेटर्स से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश और उनकी मंगेतर को सबसे अलग अंदाज में मुबारकबाद…

Read More

चित्तौड़गढ़. जिले के निम्बाहेड़ा में टेंट व्यवसायी सुरेश काबरा के सूने मकान से 5 लाख से ज्यादा नकदी के साथ 8 से 10 तोला सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी व आभूषण बरामद कर लिए हैं। चोर टेंट व्यवसायी का विश्वसनीय ठेकेदार ही निकला, जिसने शातिराना तरीके से घर के सीसीटीवी कैमरों को शॉर्ट सर्किट से बंद कर हाथों में दस्ताने पहनकर चोरी की थी, ताकि किसी भी प्रकार से पकड़ा न जा सके। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा के कमधज नगर निवासी सुरेशचंद्र काबरा परिवार…

Read More

शहडोल आदिवासी क्षेत्रों का विकास हमारी कार्य योजना में प्रमुखता से शामिल है, और आपके क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह से मुलाकात के दौरान कहीं। दरअसल, सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गई थीं। मुलाकात के दौरान हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के विकास की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वे अपने अल्प प्रवास के दौरान शहडोल जिले के छोटे से गाँव विचारपुर, जिसे ‘मिनी ब्राजील’ कहा जाता…

Read More

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से यहां पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में हवाई अड्डे पर मौजूद खेलप्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2.1 को हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी। भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद लौटेंगे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह…

Read More

अमेजॉन प्राइम की सबसे हिट सीरीज मानी जाने वाली ‘मिर्जापुर’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसका हर सीजन सुपरहिट साबित हुआ है। इमोशन, एक्शन, लव रोमांस और इंटीमेट सीन्स से भरपूर इस सीरीज को लोगों ने जमकर पसंद किया है। कालीन भैया से लेकर गुड्डू भैया तक सीरीज का हर एक किरदार खूब फेमस हुआ है। कुछ समय पहले ही इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है, जिसमें ‘माधुरी भाभी’ का किरदार काफी हाईलाइट हुआ है। क्या आप जानते हैं कि माधुरी भाभी यानी ईशा तलवार रियल लाइफ में काफी बोल्ड और हाॅट हैं।सीरीज में…

Read More

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि सीएम राईज महात्मा गांधी स्कूल भेल में 100 करोड़ रूपये की लागत से विश्वस्तरीय अधोसंरचना और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। स्कूल विद्यार्थियों के लिये शैक्षणिक के साथ-साथ सांसकृतिक, कला और खेल कूद गतिविधियों का भी संचालन करेगा। इसके लिये स्कूल में स्मार्ट क्लासेस के साथ-साथ स्वीमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी होगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को स्कूल में नि:शुल्क परिवहन सेवा शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नि:शुल्क सेवा के पहले चरण में 55 सीटर 5…

Read More