भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया। उप-मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तालाब के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तालाब में वर्ष भर पर्याप्त पानी संचित रहने के लिए यथोचित व्यवस्था करने के लिए कहा । उप-मुख्यमंत्री ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में वन विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोपित पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करें। पचमठा में सुंदरकांड के सामूहिक गायन…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर में स्व. प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. प्रभात झा को याद करते हुए कहा कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। स्व. झा ने सही मायने में अभिभावक की भांति स्नेह देकर अपनीकी भूमिका का निर्वहन किया। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के समय से उनके श्रीझा के साथ आत्मीय संबंध रहे। उनके विचार हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। ग्वालियर में कैंसर अस्पताल परिसर स्थित शीतला सहाय सभागार में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि राज्यसरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी। इसमें महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को…
भोपाल नए कॉलेज खोलना तो दूर मध्य प्रदेश सरकार पहले से संचालित कॉलेजों की मान्यता भी नहीं बचा पा रही है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने बुरहानपुर आयुर्वेद कॉलेज को छोड़ सभी छह आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता जारी कर दी है, पर भोपाल के अतिरिक्त अन्य पांच कॉलेजों में स्वीकृत सीटों में कटौती की गई है। ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा और उज्जैन आयुर्वेद कॉलेज में स्नातक (बीएएमएस) की 15 से लेकर 26 सीटें तक कम कर दी हैं। संसाधनों की कमी के कारण सीटें कम की गई हैं। बुरहानपुर कॉलेज को मान्यता नहीं मिली है। इन सीटों में…
भोपाल नगर निगम ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में विभिन्न स्थानों पर दुकानों एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण तो कर लिया है, लेकिन इनकी देखरेख नहीं की जा रही है। इसी का नतीजा है कि बैरागढ़ में जोन कार्यालय सह शॉपिंग कॉम्पलेक्स रखरखाव के अभाव में दम तोड़ रहा है। यहां पार्किंग की जगह नहीं है। राजस्व कमाया, रखरखाव पर ध्यान नहीं अपनी आय बढ़ाने के लिए नगर निगम ने जोन एरिया में कई दुकानों का निर्माण कराया है, इससे निगम को राजस्व के रूप में काफी धन राशि मिल रही है। लेकिन जहां बरसों पहले दुकानों का निर्माण हो…
नई दिल्ली देश में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में जोरदार बारिश देखी जा रही है तो कहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत में बारिश का क्रम जारी है। मध्य और दक्षिण पश्चिमी राज्यों में अभी मौसम और बिगड़ सकता है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती…
शाजापुर जिले में कुछ दिन से सोयाबीन पर इल्ली का प्रकोप दिखाई दे रहा है जिसके चलते फसलें प्रभावित हो रही हैं। जुलाई के अंत और अगस्त के पहले सप्ताह में पहले तो निरंतर तेज वर्षा से फसल को नुकसान हुआ, अब इल्लियां पौधे और उनके पत्ते को काट रही हैं। कुछ क्षेत्र में तो इल्ली प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अंचल में पांच से 10 फीसदी तक फसलें प्रभावित हो रही हैं। जिले के जामनेर,अकोदिया, गुलाना, पोलायकलां,उगली, सलसलाई, मक्सी आदि क्षेत्रों में जब वर्षा का दौर शुरू हुआ, तो निरंतर वर्षा से नुकसान हुआ और अब मौसम साफ…
भोपाल त्योहार से पहले की तिथियों की कई ट्रेनों में आरक्षण कराने पर अभी से प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है। रक्षाबंधन पर भोपाल की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों में आरक्षित सीटों की प्रतीक्षा सूची सौ का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने के लिए भी यात्रियों से अभी से आरक्षण करा लिया है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले ही यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली, मुंबई, नागपुर की ओर भोपाल से जाने वाली ट्रेनों पर है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोपाल से दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों…
बीकानेर. शहर के पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियोवस्कुलर हॉस्पिटल में देर रात हुए एक हादसे में अस्पताल में भर्ती एक मरीज की दूसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नागौर के बासेरी के रहने वाले हीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हीर सिंह अस्पताल के दूसरी मंजिल के कॉटेज वार्ड नंबर 210 में भर्ती था। देर रात वह लघुशंका के लिए उठा लेकिन कॉटेज का शौचालय खराब होने के कारण वह 212 नंबर कॉटेज में बने शौचालय में जा रहा था। भूलवश वह कॉटेज से पहले बने सेफ्टी गेट…
