बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव नाम के कॉफी शॉप में जो हुआ, उससे हर कोई हैरत में है। यहां महिलाओं के शौचालय के कूड़ेदान में मोबाइल फोन छिपाकर गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड की जा रही थी। कॉफी हाउस में पहुंचे एक लड़की की नजर इस छिपे हुए कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद मामला खुला। यह घटना शनिवार को हुई, जब आरोपी कर्मचारी ने शौचालय में करीब दो घंटे तक अपने फोन से रिकॉर्डिंग की। घटना के दौरान कॉफी शॉप में मौजूद…
Author: Nishpaksh Mat Team
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने गुटखा और पान मसाला का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर कटाक्ष किया है। अब तक कई बड़े कलाकार पान मसाला और गुटखा का विज्ञापन कर चुके हैं। ये ऐड अक्षय कुमार ने भी किया था, जिसके बाद विवाद हुआ था और अक्षय ने माफी मांगी थी। अब जॉन ने ऐसे विज्ञापनों पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म इंडस्ट्री में पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर अपने साथी कलाकारों से नाराजगी जताई है। कई अभिनेताओं को पान मसाला का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया गया और बाद में…
पटना. पटना में शनिवार की देर रात्रि एक युवक की मौत गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नालंदा जिला के करायपशुराय थाना अंतर्गत हुड़ारी गांव निवासी सुजीत केवट के रूप में हुई है। वह जो दनियावा स्थित सीमेंट कंपनी वेल्डर का काम करता था। काम करने के दौरान सिलेंडर फटने से युवक की मौत हो गई। इधर, तेज धमाके से फैक्ट्री में अफरातफरी का माहोल कायम हो गया। इस घटना के बाद घटना की सूचना परिवार वालो दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे…
पेरिस नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए हैं। 28 साल के वारहोल्म 400 मीटर हर्डल्स इवेंट में हिस्सा लेते हैं। 2021 में उन्होंने इस इवेंट के 29 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिर तोक्यो ओलंपिक में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उसके बाद 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन पेरिस ओलंपिक में कार्स्टन वारहोल्म को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। क्रिकेटर के बेटे ने जीता गोल्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन ने इस इवेंट…
बीजापुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हाईगुडा नाले के पास से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस युवती के मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि नयापारा शिविर में रह रही युवती सरस्वती कड़ियामि उम्र 30 रोजाना रोपाई करने अपने खेत जाया करती थी। सुबह भी वह अपने खेत रोपाई के लिए गई थी। लेकिन दोपहर तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद युवती के पिता व भाई ने थाना आकर इस बात की सूचना दी। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद टीम रवाना…
भोपाल आज रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में सैनिटरी पैड के लिए 57 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. इसके साथ ही मध्य प्रदेश अब पहला राज्य बन गया है, जहां छात्राओं के खातों में सैनिटरी पैड के लिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. भोपाल के रवीन्द्र भवन में छात्रओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, हमारी 1 बेटी 10 पुत्रों के बराबर है। उनके सशक्तिकरण के लिए हम अनेक योजनाएं चला रह हैं। लोकसभा-विधानसभा में भी 33% आरक्षण देने जा रहे हैं। ताकि, बेटियां सांसद, विधायक, मंत्री…
भोपल राजधानी भोपाल में गुंडे बदमाश तो पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है वही युवा भी पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, वीडियो में पुलिस को गालियां देता यह युवक हत्थे चढ़ते ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगा और अपने किए पर माफी माँगता नजर आया। 19 साल के युवक की करतूत 19…
पंचकूला आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के छह घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। आरोप है कि संदीप ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाए और पार्टी को गुमराह किया। उन्हें शनिवार शाम ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल कराया था।आपत्तिजनक सीडी हुआ था वायरल जानकारी के मुताबिक, संदीप वाल्मीकि के खिलाफ एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बात का पता चलने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष…
गुना गुना में रविवार को एक टू-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का बताया जा रहा है, जिसे मेंटेनेंस के लिए शा-शिब अकादमी में लाया गया था। इसे दो पायलट परीक्षण उड़ान के लिए लेकर निकले थे। करीब 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह लहराते हुए जमीन पर आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि विमान का इंजन फेल होने की वजह से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस के…
खगड़िया. खगड़िया में बड़ी घटना घटित हुई है। बागमती नदी की उपधारा में किसानों से भरी नाव पलट गई है। इस घटना में दो किसान लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक छोटी सी गांव में एक दर्जन से अधिक किसान दियारा क्षेत्र में सब्जी और पशुओं का चारा लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घटना हुई है। घटना खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़निया घाट की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके वारदात पर मौजूद है। जहां लापता दो लोगों की खोजबीन…
