भोपाल राजधानी की एक अदालत ने ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में आरोपित युवक को दोषी करार देते हुए 7 साल जेल और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की अदालत ने तीन साल पुराने मामले में यह फैसला दिया है। आरोपित उस वक्त एमटेक की पढ़ाई कर रहा था। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने उसकी बाइक का 600 रुपए का चालान काट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में बुरी तरह घायल सब इंस्पेक्टर की 13 दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई…
Author: Nishpaksh Mat Team
पेरिस चीन ने पेरिस खेलों में टेबल टेनिस का महिला टीम स्पर्धा का खिताब जीतकर ओलंपिक इतिहास में देश का 300वां स्वर्ण पदक जीता। चीन ने महिला टीम स्पर्धा के फाइनल में जापान को 3-0 से हराकर लगातार पांचवां स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले शुक्रवार को पुरुष टीम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सुन यिंगशा ने कहा, ‘‘हमारे में से प्रत्येक ने आज अपना सब कुछ झोंक दिया और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ दक्षिण कोरिया ने जर्मनी पर 3-0 की जीत के साथ कांस्य पदक जीता जो 2008 में बीजिंग खेलों के बाद…
अहमदाबाद गुजरात में मां बनने के लिए एक महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। महिाल ने हाईकोर्ट में मांग रखी है कि उसकी उम्र अब 40 साल हो चुकी है। ऐसे में वह जल्द से जल्द मां बनना चाहती है। महिला ने हाईकोर्ट से मांग कि उसे अलग पति के स्पर्म दिलाए जाएं। पत्नी ने मांग रखी अगर ऐसा संभव नहीं है तोउ से कोई दूसरे स्पर्म डोनर की अनुमति दी जाए, ताकि वह आईवीएफ के माध्यम से मां बन सके। महिला ने हाईकोर्ट में दलील रखी कि मां बनना उसका अधिकार है। वक्त के साथ उसके मां बनने की…
पूर्णिया. पूर्णिया में फाइलेरिया दवा खाने से 50 से अधिक अधिक लोग बीमार हो गए। इसमें तीन की स्थिति काफी गंभीर है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में रखा गया है। घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र रहिका गांव की है। जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खाने दी फाइलेरिया की दवा और एल्बेंडाजोल दवा खाने के तुरंत बाद ही एक-एक करके सभी लोगों को उल्टी, दस्त, सिर में चक्कर आने लगा। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन महिलाओं को पूर्णिया जीएमसीएच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों…
भोपाल त्योहार से पहले की तिथियों की कई ट्रेनों में आरक्षण कराने पर अभी से प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है। रक्षाबंधन पर भोपाल की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों में आरक्षित सीटों की प्रतीक्षा सूची सौ का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने के लिए भी यात्रियों से अभी से आरक्षण करा लिया है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले ही यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली, मुंबई, नागपुर की ओर भोपाल से जाने वाली ट्रेनों पर है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोपाल से दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों…
गौरेला/पेंड्रा/मरवाही. भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप चावल नहीं पाए जाने पर भारत सरकार के खाद्य विभाग की टीम ने जांच करते हुए पेंड्रा मरवाही के नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में रखे हुए 35 लाट चावल रिजेक्ट कर दिए हैं। इन चावलों में भारत सरकार द्वारा निर्धारित FRK की मात्रा कम पाई गई थी। सैंपल जांच के बाद गोदाम में जमा चावल को रिजेक्ट करने की यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है। नागरिक आपूर्ति निगम के क्वालिटी इंस्पेक्टर ने सैंपल जांच के बाद सभी चावलों को गुणवत्तापूर्ण बताकर जमा कर लिया था। कुपोषण और एनीमिया को खत्म…
ढाका बांग्लादेश में अस्थिरता देखी जा रही है। शेख हसीना के जाते ही कट्टरपंथी और आतंकी संगठन एक्टिव हो गए हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना कट्टरपंथियों और भारत विरोधी ताकतों पर लगाम लगाकर रखती थीं। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद आतंकी संगठन अल-कायदा ने बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अल कायदा दक्षिण एशियाई ब्रांच (AQIS) के चीफ ओसामा महमूद ने 12 पन्नों का संदेश दिया है। इसमें शेख हसीना सरकार गिरने की सराहना की गई। इसके अलावा धार्मिक कार्यकर्ताओं से देश में ‘इस्लामिक शासन’ स्थापित करने के प्रयासों में तेजी लाते हुए नई सरकार से बचने का आग्रह किया…
पेरिस अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद ने दिग्गज भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को 142वें आईओसी सत्र में अहम योगदान के लिए प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है।1975 में स्थापित ओलंपिक ऑर्डर आईओसी द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। शनिवार को पेरिस में आयोजित एक समारोह में अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 1983 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी इससे सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को बिंद्रा को आईओसी एथलीट आयोग का दूसरा उपाध्यक्ष भी चुना गया था। पांच बार के ओलंपियन 41 वर्षीय बिंद्रा ने कहा, “जब मैं छोटा बच्चा था,…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किए जाने को देश के लिए ‘गर्व का क्षण’ करार दिया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों व आपसी सम्मान को दर्शाता है। मुर्मू (66) को सामाजिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति उनके समर्पण के लिए शनिवार को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने…
