नई दिल्ली वित्त मंत्रालय ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की आय को वित्त वर्ष 2027-28 तक पांच साल के लिए आयकर के भुगतान से छूट दे दी है। वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस आशय की एक अधिसूचना जारी की है। आयकर विभाग सीबीडीटी के नियंत्रण में ही संचालित होता है। इस अधिसूचना के मुताबिक, प्राधिकरण को केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान/ सब्सिडी, आरटीआई शुल्क, निविदा शुल्क, कबाड़ की बिक्री, पीवीसी कार्ड सहित शुल्क/सदस्यता, सत्यापन, नामांकन और सूचनाओं को अद्यतन करने के लिए लिए जाने वाले सेवा शुल्क, सावधि जमा और बैंक जमा पर…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली सरकार की योजना लिथियम सहित महत्वपूर्ण खनिजों के विकास के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की है।राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर बजट संगोष्ठी के दौरान संयुक्त खान सचिव वीना कुमारी डरमल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों से कर्ज हासिल करने पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखला में वैश्विक अनुसंधान एवं विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगी। विदेशों में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण में भारतीय सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र की कंपनियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खनन व निकासी बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए…
इंदौर बियाबानी चौराहा स्थित मजार को सरकारी जमीन पर शिफ्ट करने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। इसे लेकर एक जनहित याचिका प्रस्तुत हुई है। इसमें कहा है कि नगर निगम और जिला प्रशासन ने बगैर तथ्यों की जांच किए मजार को सरकारी जमीन पर शिफ्ट कर दिया। मजार की शिफ्टिंग से पहले क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जांच भी नहीं की गई। यह भी नहीं देखा गया कि पास ही में राम मंदिर है और राम नवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष वहां बड़ा आयोजन होता है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि प्रशासन बताए कि किस नियम…
नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान शुक्रवार से एक महीने के लिए आम लोगों के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में बुधवार को अमृत उद्यान को खोला गया। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार यह उद्यान शुक्रवार से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। अंतिम प्रवेश शाम सवा पांच बजे तक ही होगा। इस दौरान सोमवार को रखरखाव कार्य के लिए उद्यान बंद रहेगा। बयान के मुताबिक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर…
भोपाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 177 कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा। इन बंदियों में 05 महिलाएं भी शामिल हैं। इन बंदियों को मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग की रिहाई नीति-2022 के अंतर्गत सजा में छूट प्रदान की जा रही है। हालांकि रिहा होने वाले बंदियों में बलात्कार, पोक्सो आदि के प्रकरण में दंडित कोई कैदी शामिल नहीं है। जेल में मिला प्रशिक्षण जेल विभाग ने बताया कि इन बंदियों को जेल में सजा काटने के दौरान टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया…
पीएम योजना में आईसीटी लैब की स्थापना विद्यार्थियों को दी जा रही है कम्प्यूटर की शिक्षा भोपाल प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान और पीएमयोजना के अंतर्गत करीब 1200 आईसीटी लैब सरकारी विद्यालयों में स्थापित की गई है। एक आईसीटी लैब की लागत 6 लाख 40 हजार है। एक लैब में 10 कम्प्यूटर स्थापित किये गये है। आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। केन्द्र सरकार की स्मार्ट क्लास योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 891 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई गई है। एक स्मार्ट क्लास की लागत एक लाख 20 हजार…
भोपाल सीयूईटी यूजी में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को चुनने वाले विद्यार्थियों का डाटा अगले कुछ दिनों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से मिलने वाला है। विश्वविद्यालय को स्कोर कार्ड के आधार पर छात्र-छात्राओं की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक यूजी के साथ ही पीजी काउंसिलिंग की काउसिलिंग होगी। यूजी-पीजी के लिए पंजीयन को लेकर 15 अगस्त से प्रक्रिया रखी जाएगी। सीयूईटी यूजी की परीक्षा में देशभर से डीएवीवी को चुनने वाले एक लाख छह हजार विद्यार्थी है। इन्होंने विश्वविद्यालय के 14 विभागों से संचालित 28 पाठ्यक्रम में दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें आईएमएस, आईआईपीएस, ईएमआरसी, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र सहित…
जबलपुर हाई कोर्ट ने जिला कमेटी के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके जरिए निजी स्कूलों को फीस रिफंड करने कहा गया था और समिति द्वारा फीस निर्धारित की गई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने जिला कमेटी के आदेश को निर्धारित नियम का उल्लंघन करार दिया। इसके साथ ही आयुक्त लोक शिक्षण, कलेक्टर जबलपुर व डीईओ को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया। स्कूलों ने आनलाइन पार्टल पर फीस वृद्धि की जानकारी अपलोड नहीं की थी दरअसल क्राइस्ट चर्च स्कूल, सेंट अलॉयसियस स्कूल, ज्ञानगंगा, स्टेमफील्ड व स्कूलों की ओर से यह…
भोपाल भोपाल जिसे सिटी ऑफ लेक्स के नाम से जाना जाता है, वह अब सिटी ऑफ रोज भी बनने जा रहा है। भोपाल में सात से 13 जनवरी, 2028 के बीच भारत का पहला और 21 वां वर्ल्ड रोज कन्वेंशन आयोजित किया जाना है, जिसमें करीब 40 देश शामिल होंगे। इस आयोजन की तैयारी की जा रही है। यहां अगले तीन वर्षों में हर छोटे-बड़े पार्क से लेकर सड़कों के किनारे गुलाब के पौधे रोपे जाएंगे। सिटी ऑफ रोज की तर्ज पर सजेगा भोपाल एमपी रोज सोसायटी और इंडियन रोज फेडरेशन के इस भव्य आयोजन के लिए होस्ट सिटी भोपाल…
नई दिल्ली भारतीय वायुसेना जेट इंजन की डिलिवरी में देरी के बावजूद स्वदेशी लड़ाकू विमान (एलसीए) के उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 14 विमानों और उनके सिस्टम को पूरा करने की उम्मीद है। एयरक्राफ्ट के नए मॉडल, एलसीए एमके 1ए का अभी पूरी तरह से परीक्षण किया जा रहा है। उम्मीद है कि पहले विमान को अगले दो महीनों के अंदर दिया डिलेवर कर दिया जाएगा। वायु सेना ने इस विमान के 83 मॉडल का ऑर्डर दिया है। हालांकि विमान का ढांचा बनकर तैयार है और बाकी के पुर्जे भी लगाए जा रहे…
