झुंझुनू. झुंझुनू जिला परिवहन कार्यालय में कल देर रात आग लगने से विभाग के दो-तीन कमरों में रखी हुई फाइलें जलकर खाक हो गईं। जिला परिवहन अधिकारी मक्खनलाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात सवा एक बजे के लगभग हुई, इसमें मुख्य बिल्डिंग के दो-तीन कक्षों में आग लग गई। आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कार्मिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, जिला परिवहन अधिकारी जांगिड़ जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षों को रिकॉर्ड रूम के रूप में काम में लिया जा…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर व्यापक पैमाने पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी स्वास्थ्यकर्मी के साथ हिंसा की घटना होने के छह घंटे के भीतर संस्थागत प्राथमिकी दर्ज कराई जाय। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि FIR दर्ज कराने की जिम्मेदारी सभी संबंधित संस्थानों के प्रमुखों की होगी। यह प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की एक प्रमुख मांग रही है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ.…
भोपाल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शाज़िया इल्मी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की बर्बरतापूर्ण घटना ममता सरकार के जमीर पर धब्बा है। इस जघन्य घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बचाने, सबूत नष्ट कराने का शर्मनाम काम कर रही है। दुष्कर्मियों, अत्याचारी राक्षसों को बचाना, उन्हें संरक्षण देना ममता सरकार का पुराना रिकॉर्ड रहा है और यही इंडी गठबंधन का…
सीकर. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने बंद का आह्वान किया, जिसके परिणामस्वरूप कस्बे में सभी दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध जताया। रामगढ़ शेखावाटी में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली गई। इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश रैली कस्बे के…
कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला बढ़ता ही जा रहा है। पूरा देश महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर उबल रहा है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के अंदर घुसकर गुरुवार को तोड़फोड़ भी की गई। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया है और सख्त टिप्पणी की है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में हुई बर्बरता की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हाई कोर्ट ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है और मेडिकल कॉलेज को बंद कर देना चाहिए। हाई कोर्ट ने डॉक्टरों के लिए…
उज्जैन उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु महाकाल के नाम और त्रिपुंड छपे हुए निक्कर पहनकर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोका और उनसे निक्कर उतरवाया। हालांकि किसी प्रकार की कार्रवाई न करते हुए इन भक्तों को दूसरे कपड़े पहनने के लिए दिया। साथ ही हिदायत दी कि इस प्रकार के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें। भक्तों के कपड़े उतरवाते देख थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। कई श्रद्धालु अपने कपड़े छुपाते नजर आए। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शुक्रवार अल…
महासमुन्द/रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पवित्र सावन मास पर महासमुन्द जिला मुख्यालय में आयोजित रूद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया…
मुंबई हार्दिक पांड्या के फैन्स जैस्मिन वालिया के साथ उनकी डेटिंग रूमर्स की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें लोगों को जैस्मिन की तस्वीर में हार्दिक पांड्या का हाथ दिख रहा है। अब तक इन दोनों लोगों की तस्वीरों में एक सी लोकेशन देखकर कयास लगाए जा रहे थे। अब लेटेस्ट तस्वीर देखकर लोगों ने हार्दिक के लिए सोशल मीडिया पर और उलटा-सीधा लिखना शुरू कर दिया है। रेडिट पर पोस्ट की गई फोटो हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया की डेटिंग पर अब अब नया पोस्ट सामने…
मोतिहारी. मोतिहारी में ट्रक और बाइक के जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना सुगौली के सिकरहना पुल पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मोत गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है…
भरतपुर. निजी अस्पताल में डिलीवरी के समय ऑपरेशन करने से एक महिला की तबियत बिगड़ गई, गंभीर हालत में रैफर करने के बाद अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से समझाइश की और मृतका का शव बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। स्थानीय निवासी भूरा भगत ने बताया कि गुरुवार के दिन रुदावल थाना क्षेत्र के गांव बंगसपुरा निवासी पूजा पत्नी विक्रम गुर्जर प्रसव के लिए बयाना स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती हुई थी। प्रसूता ऑपरेशन लायक…
