नई दिल्ली देश में मानसून इन दिनों सक्रिय है। कई शहरों में लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। इस बीच मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानकारी है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। यह आने वाले सप्ताह में कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि आगामी 48 घंटों में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल इसके दायरे में आ रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान…
Author: Nishpaksh Mat Team
कोलकाता कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। भाजपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, अब खुद ममता की पार्टी के सांसद ने भी अपनी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। टीएमसी सांसद ने पूछा है कि आखिर महिला डॉक्टर के आत्महत्या करने की कहानी किसने फैलाई। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, मेडिकल कॉलेज…
भोपाल वर्तमान में दक्षिणी बांग्लादेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। ऐसे में मौसम विज्ञानियों ने 19 अगस्त से प्रदेश में फिर झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार-सोमवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। कई मौसम प्रणालियां सक्रिय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,…
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट चटकाए। इन 13 विकेट के साथ वह अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर बन गए हैं। जी हां, उन्होंने 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लीजेंड ह्यूग टेफील्ड को इस लिस्ट में पछाड़ा है। बता दें, केशव महाराज के इस उम्दा प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका यह सीरीज 1-0 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। सीरीज का…
मुंबई सोमवार यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन है जिसके बाद से त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। इसको देखते हुए सोने की खरीदारी में तेजी है। मुंबई के झवेरी बाजार में रक्षाबंधन के लिए 400 से 500 ग्राम तक के गहनों की मांग में 25 प्रतिशत तक वृद्धि देखने को मिल रही है, निवेशकों की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ज्वेलरी उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि सोने की खरीदारी करने का यह सबसे सुनहरा मौका है, क्योंकि आने वाले महीनों में सोने की कीमतें 75,000 से 76,000 प्रति दस ग्राम तक (जीएसटी शुल्क के बिना )…
नई दिल्ली पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया था। कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए अफसरों की योग्यता पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जाने लगे। फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए आईएएस की नौकरी पाने जैसी खबरों का बोलबाला रहा। यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा भी दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की। खरगे ने कहा कि उन्हें बताना…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश ऐसे नागरिक संहिता की ओर आगे बढ़े जो मौजूदा नागरिक संहिता की तरह सांप्रदायिक और भेदभावपूर्ण न होकर धर्मनिरपेक्ष हो। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने शनिवार को पीएम मोदी के बयान पर आपत्ति जताई है। बोर्ड ने बयान में कहा, “बोर्ड साफ शब्दों में यह स्पष्ट करता है कि यह मुसलमानों को अस्वीकार्य है क्योंकि वे शरिया कानून (मुस्लिम पर्सनल लॉ) से कभी समझौता…
रायपुर माइनस 4 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शरीर को जमा देने वाले इस ठंड में माउंट कोज़िअस्को की चोटी तक पहुंच पाना असंभव नजर आ रहा था। लेकिन अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर 14 अगस्त की रात में दो बजे चढ़ाई शुरू कर दी। जैसे-जैसे ऊंचाई पर जा रहे थे, शरीर बर्फ की तरह जमने लगा। लेकिन हार नहीं मानते हुए चढ़ाई जारी रखा और आखिरकार 15 अगस्त को सुबह चोटी तक पहुंच कर तिरंगा फहराया। आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फीट) फतह कर चोटी पर तिरंगा फहराने की यह…
जशपुरनगर जशपुर जिले में आगामी पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिष्ठान की दुकानों और होटलों-रेस्टोरेंट पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जशपुर शहर में मिष्ठान की दुकानों और होटलों-रेस्टोरेंट पर पहुंचकर साफ-सफाई की जांच की गई। इस दौरान शहर स्थित उत्कल रेस्टोरेंट में जब खाद्य विभाग संयुक्त टीम के साथ पहुंची तो उन्हें यहां कई ख़ामियां और अव्यवस्थाएं नजर आई। जिसके बाद विभाग द्वारा यहां बनाए जा रहे मिठाइयों के सैंपल के नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया। सैंपल फेल होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के…
इंदौर रक्षाबंधन में बढ़े मांग से सफेद व पीला मावा मंंडी में 350 से 400 रुपए किलो तक बिका है। फुटकर में मावे का दाम आर भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। त्योहार में मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण बाजार में मावे की भी मांग अत्याधिक हो जाती है, जिससे मावे के दाम भी बढ़ते हैं। सब्जी मंडी इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में शनिवार को प्याज की आवक घटकर 40 हजार बोरी रही। रक्षाबंधन की मांग निकलने से प्याज और आलू के दाम मजबूत हुए। ऊपर में प्याज सुपर 3300 रुपये तक बिका। गोल्टा प्याज…
