बुलंदशहर बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस की सामने से आते पिकअप वाहन में टक्कर लग गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर खेत में कई पलटियां खाई। हादसे में उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में से करीब पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पिकअप वाहन में करीब 20-22 यात्री सवार होकर शिकारपुर की तरफ जा रहे थे,…
Author: Nishpaksh Mat Team
दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जॉन डो आदेश जारी किया है। शो के मेकर्स, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि शो का टाइटल, कैरेक्टर, चेहरे, तौर-तरीके, डायलॉग और शो की बाकी चीजें अब कानून के तहत संरक्षित हैं। अदालत का यह फैसला तब आया है, जब शो का इस्तेमाल कई ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर किया जा रहा था। कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों की पहचान की गई है जो अवैध रूप से शो के कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनिमेशन, एआई-जेनरेटेड फोटोज, डीपफेक…
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने बहनों से राखी बंधाई। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कोलकाता रेप कांड मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही संघ का सिलेबस पढ़ाने की तैयारी पर भी हमला बोला है। रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ भोपाल स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां कांग्रेस नेत्रियों ने उन्हें राखी बांधी। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें…
उज्जैन कालभैरव मंदिर में दर्शन की कतार में खड़े कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती व उसके स्वजन द्वारा विरोध करने पर युवक उन्हें बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देने लगे। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। गार्डों ने समझाने का प्रयास किया, तो वे मारपीट करने लगे। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें पीट दिया। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचा। हजारों भक्त पहुंच रहे हैं कालभैरव के दर्शन करने मंदिर प्रशासक संध्या मार्कण्डेय ने…
नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को मलेशिया में होने वाले आगामी ICC U19 वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। दुनिया भर की 16 टीमें 41 मैचों की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का आगाज अगले साल 18 जनवरी से होगा, वहीं फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। ICC के अनुसार, इन रोमांचक टूर्नामेंट की तैयारी के लिए 13 से 16 जनवरी तक 16 अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे। यह वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण है, पहले एडिशन में भारत 2023 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन…
इंदौर इंदौर में एचआईवी संक्रमित आरोपित द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला और उसका बेटा भी एचआईवी संक्रमित हो गए। पीड़ित महिला इसकी शिकायत दर्ज कराने शनिवार रात राजेंद्र नगर थाने पहुंची, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। राजेंद्र नगर थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका 15 साल का बेटा है। वह अपने पति से अलग रह रही थी। इस दौरान उसकी बचपन की सहेली के भाई से फिर मुलाकात होने लगी। कहता था…
बूंदी. जिले के धार्मिक एवं पिकनिक स्थल भीमलत महादेव में एक युवक झरने में नहाते समय 150 फीट गहरी पानी की खाई में गिर गया। लोगों ने युवक के चिल्लाने की आवाज सुनी और उसे गिरते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम का रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। सदर थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से कुंड में युवक के गिरने की सूचना मिलने मौके पर पहुंचे थे, जहां झरने के ऊपर एक…
वीवो की तरफ से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। यह एक खास तरह का स्मार्टफोन होगा। यह वीवो का सैटेलाइट स्मार्टफोन है। सैटेलाइट स्मार्टफोन की मदद से बिना मोबाइल टावर के कॉलिंग हो सकेगी। यह एक सैटेलाइट बेस्ड कम्यूनिकेशन मॉडल है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी Vivo X100 Ultra में सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। इसे चीन के बाद भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इससे पहले आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 15 या आईफोन 15 प्रो यूजर्स को इमर्जेंसी सैटेलाइट…
जतारा रविवार वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त जतारा टीम अपने आपको एनर्जेटिक और सेल्फ मोटिवेटेड बनाकर स्वम से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही फिर से करने लगी। स्थानीय रसूखदार लोगों के बहकावे एवम स्वम की लालसा में आकर बीट आलपुर नंबर एक के कक्ष क्रमांक 270 में लोकल सिमरा गांव के चेनपुरा के ट्राइब्स लोगों के द्वारा वन भूमि पर कांटों की बागड़ और झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसको जतारा स्टॉफ के द्वारा विफल करते हुए उनकी बागड़ और झोपड़ियों को हटाकर आवारा मवेशी को खेतों में प्रवेश कराकर फसल चरवाई जाने…
मधेपुरा. मधेपुरा के एक सीएसपी संचालक को रविवार को भागलपुर के नवगछिया जीरो माइल के पास बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा थानाक्षेत्र के अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी टोकसन कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक टोकसन शर्मा अपनी पत्नी और भाई के साथ बाइक से भागलपुर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने जीरो माइल के…
