भोपाल रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में पार्सल से आने वाले मावा को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इससे रक्षा बंधन से पहले अब सड़क मार्ग से वाहनों के माध्यम से मावा भोपाल भेजा जा रहा है। इसी बीच ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को बैरसिया मार्ग पर मावा लेकर जा रहे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन में 50 डलियां थी और लगभग 20 क्विंटल मावा था। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी दे दी थी। इससे मौके पर पहुंची टीम ने पूछताछ की तो वाहन चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने बताया कि वह ग्वालियर…
Author: Nishpaksh Mat Team
जयपुर राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इस बीच, हमले में घायल हुए छात्र के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग रविवार को यहां मुखर्जी नगर चौक पर एकत्र हुए और उन्होंने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय तक रैली निकाली। उन्होंने उन्हें अस्पताल में घायल छात्र से मिलने नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा, ‘‘कुछ भ्रम था कि परिवार के सदस्य…
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने इस साल के आखिर में भारत के खिलाफ प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए आठ सप्ताह का ब्रेक लिया है। कमिंस अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने खुद को तरोताजा रखने के लिए विश्राम करने का फैसला किया है। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने कमिंस के हवाले…
धार शुजालपुर नगर के निकटवर्ती धार्मिक सामाजिक ग्राम श्यामपुर चितोनी में श्रीमद् भागवत कथा का विराम विगत दिवस हुआ ग्राम सेवा समिति व ग्राम पटेल मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने ज्ञान के सागर में डुबकी लगाई। सरपंच भागवत सिंह एवं पंडित संजय पाठक ने बताया कि ग्राम श्यामपुर में श्रीमद् भागवत कथा आचार्य दिनेश नागर की पहली बार श्रीमद् भागवत कथा हुई जिसमें आसपास के ग्राम सहित राजगढ़ शाजापुर जिले के श्रद्धालु पधारे और कथा श्रवण कर प्रसाद का लाभ प्राप्त किया। कथा के सातवें दिन कथा विराम पर पूर्णाहुति के…
शहडोल ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । पुलिस के अनुसार यह घटना 14 अगस्त की है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । घर पर अकेली थी लड़की ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त की शाम तकरीबन 4:00 बजे नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता किसी काम से टिहकी गए हुए थे। तभी रवि शंकर पांडे पिता बृज…
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में मां बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में मृत हालत में मां बेटी का शव मिला है। पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी है। दरअसल घटना जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना इलाके की है। जहां 45 साल की बेटी फांसी के फंदे पर झूलती मिली, वहीं 70 साल की मां का शव बिस्तर पर मिला है। पुलिस आत्महत्या और हत्या के बिंदु पर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह प्रापर्टी विवाद बताई जा रही है। मृतक महिला का बेटा कई दिनों से घर से गायब है।…
बीकानेर. लूणकरणसर में नौ साल की बच्ची को अपनी ही बुआ द्वारा गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। कल दोपहर जब वह स्कूल पहुंची तो कक्ष में नीचे बैठने पर उसकी सिसकियां निकलने लगीं, जिसे देखकर उसकी सहपाठियों और स्कूल टीचर ने उससे पूछा तो उसकी रूलाई फूट पड़ी। शिक्षिका उसे लेकर प्रधानाचार्य के पास लेकर पहुंची, जहां बच्ची ने अपने साथ हो रही बर्बरता की पूरी कहानी सुनाई। बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता की कुछ अरसे पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी महिला रिश्तेदार के…
सहरसा. सहरसा में डबल मर्डर हुआ है। अपराधियों ने मां-बेटी को मौत को घाट उतार दिया। कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कह रहे हैं। दोनों की लाशें सरकारी स्कूल के अर्धनिर्मित कमरे में मिली है। सदर थाना क्षेत्र के नरियार रामजानकी चौक इलाके की है। रविवार सुबह दोनों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
सूर्य को धरती का जीवन माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य नवग्रहों का राजा भी है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से व्यक्ति जीवन में तेजी से तरक्की करता है। वहीं, उसके भाग्य का द्वार खुल जाते हैं। हर काम में कामयाबी मिलने के साथ सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति न सिर्फ बहुत पैसे कमाता है बल्कि समाज में उसका मान-सम्मान भी काफी बढ़ जाता है। वास्तुशास्त्र में भाग्य को प्रबल बनाने के लिए सूर्य यंत्र को भी सूर्यदेव की इन्हीं विशेषताओं से जोड़कर देखा जाता है। घर में सूर्य यंत्र करने से नौकरी…
पूर्णिया. पूर्णिया जिले में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने एक साथ 75 पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। यह कार्रवाई मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि अगर इन पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया जाता है, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जागृति लाने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।…
