भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोक निर्माण विभाग के ध्येय “लोक निर्माण से लोक कल्याण” को साकार करने की दिशा में 11 अगस्त को भोपाल स्थित रवींद्र भवन में ‘पर्यावरण से समन्वय’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी-सह प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि श्री गोपाल आर्य, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और भास्कराचार्य संस्थान के महानिदेशक श्री टी.पी. सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यशाला में उद्घाटन-सत्र, मुख्य अतिथियों के संबोधन, तकनीकी सत्र और विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन होगा। इस अवसर पर पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,…
Author: Nishpaksh Mat Team
काबुल अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी पकतिया प्रांत से भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण जब्त किए हैं। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पूर्वी पकतिया के समकानी और अहमद खेल जिलों के बाहरी इलाकों में कई अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण बरामद किए गए। इससे पहले, 4 अगस्त को पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में स्थित खाक-ए-सकीद जिले में पुलिस ने एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), एक एके-47 राइफल, चार हथगोले, प्रोजेक्टाइल और अन्य सैन्य उपकरण एक घर…
मुंबई भारत की शीर्ष दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में इस हफ्ते 1.361 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है, जिसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुचित घोषणा के बाद शेयर बाजार लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स लगभग एक प्रतिशत गिरकर क्रमशः 24,363 और 79,857 पर बंद हुए। निफ्टी पैक की शीर्ष दस कंपनियों में से, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट…
इराक इराक में एक जल शोधन केंद्र में क्लोरिन गैस रिसाव के कारण 600 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना इराक के मध्य और दक्षिण में स्थित दो शिया पवित्र शहरों नजफ और कर्बला के बीच के मार्ग पर शनिवार रात में हुई। इस साल लाखों शिया मुस्लिम तीर्थयात्रियों के कर्बला जाने की उम्मीद है। यहां पर इमाम हुसैन और उनके भाई अब्बास की दरगाहें स्थित हैं। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि कर्बला में क्लोरीन गैस रिसाव के बाद दम घुटने के 621 मामले दर्ज किए गए हैं।…
मुंबई केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि भारत, अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर बन गया है। बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक निर्यात आठ गुना बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वैष्णव ने टेक सप्लाई चेन में देश की मजबूत होती स्थिति पर कहा, “भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।” वित्त वर्ष…
रायपुर राज्य में स्कूली शिक्षा के लिए पांच हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उच्च शिक्षा में अभी तक सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा, इस सत्र में भी अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही कॉलेज चलेंगे। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान 2019 में 1384 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती हुई थी। इसके बाद 2021 में शासकीय कॉलेजों में प्रोफेसर के 595 पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया। अभी तक ये भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में चल रही है। वहीं…
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को लेकर दोनों देशों में तनाव गहरा गया है। इस बीच भारतीय मूल की अमेरिकी निवेशक और रिपब्लिकन पार्टी की इकलौती भारतीय-अमेरिकी मेगाडोनर आशा जडेजा मोटवानी ने भारत को सलाह दी है कि वह ट्रंप के इरादों और सोच को समझने के लिए उनसे संपर्क करे। मोटवानी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव करने के लिए ट्रंप ने अपने दो मंत्रियों को काम पर लगाया, भले ही नतीजा कुछ भी हो, उन्हें थैंक्यू बोलने में बुराई क्या है? मोटवानी ने सोशल मीडिया पर लिखा,…
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर प्रवासी और दुर्लभ पशु-पक्षी समय समय पर दिखते रहते हैं। खैरागढ़ में हालहीं में दो ग्रेटर सैंड प्लोवर की उपस्थिति दर्ज की गई है। यह 2022 के बाद से जिले में पहला पुष्टि किया गया रिकार्ड है। तीन साल पहले प्रकृति शोध एवं संरक्षण कल्याण समिति के सदस्य दनेश सिन्हा ने इस प्रजाति का फोटोग्राफ लिया था। इस बार मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवलोकन में वन्यजीव फोट्रोग्राफर और संरक्षणकर्मी प्रतीक ठाकुर ने इस दुर्लभ पक्षी को कैद किया है। बता दें कि ग्रेटर सैंड प्लोवर, एक प्रवासी तटीय जलपक्षी, मध्य एशिया के…
कर्नाटक कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर नोटिस भेजा है। 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया, ‘चुनाव आयोग के आंकड़ों बता रहे हैं कि शकुन रानी ने दो बार मतदान किया। यह ईसी का डेटा है। इस आईडी कार्ड पर 2 बार वोट डाला गया है। इस पर जो टिक है, वो पोलिंग बूथ के अधिकारी का है।’ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से शुरुआती तौर पर जांच की गई। इसमें पता…
हाजीपुर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर दो वोटर आईडी कार्ड होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद हाजीपुर पहुंचे लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने पलटवार कर कहा कि यह आरोप वही नेता लगा रहे हैं जिनके पास खुद दो वोटर कार्ड हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो डिप्टी सीएम से भी जवाब तलब कर सकता है और पूरी जांच कर सकता है। तेजस्वी पर किया सीधा हमला चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव पर भी डबल वोटर आईडी का आरोप है,…
