अपर मुख्य सचिव राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली अपर मुख्य सचिव राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राजन ने दिए निर्देश स्वयं, अपार एवं समर्थ कार्यक्रमों की समीक्षा की भोपाल अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा की सुविधायें दी जायें। दो परीक्षाओं के बीच में पर्याप्त अंतर रखा जाये। स्वाध्यायी एवं नियमित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के प्रयास किये जायें। विद्यार्थियों को उपयोगी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाए। जिन विद्यार्थियों की ‘अपार’ आई.डी.…
Author: Nishpaksh Mat Team
पुणे महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका के कुंडेश्वर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मृतक और घायल श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे. वहीं, अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, हादसा शिक्रापुर–चाकन रोड पर करांदी गांव की सीमा में हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, तेज रफ्तार मालवाहक कंटेनर चालक ने नियंत्रण…
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे उन दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे। राहुल गांधी से कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर विवरण और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख…
कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आधुनिक विकास की रफ्तार के बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जीवन का आधार वनों और पेड़ों से ही है। जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और बढ़ते तापमान जैसी समस्याओं का समाधान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और उनके संरक्षण से ही संभव है, जो भविष्य की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कई महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं और विभिन्न पहलों व अभियानों के तहत प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख…
गोड्डा झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार तड़के पुलिस की हिरासत से फरार होने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान सूर्य नारायण हंसदा उर्फ सूर्य हंसदा के रूप में हुई है, जो गोड्डा और साहिबगंज जिलों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सिन्हा ने बताया कि हंसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए उसे…
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लगभग एक दशक तक इस पद की ज़िम्मेदारी संभाली थी। हालांकि आनंद शर्मा अभी भी कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि विभाग का पुनर्गठन हो और पार्टी में युवा नेताओं को शामिल किया जा सके। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र आनंद शर्मा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र के ज़रिए सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा, “मुझे यह ज़िम्मेदारी देने…
पटना बिहार के पटना शहर में आज सुबह एक सोलर प्लेट गोदाम में आग लग गई। पटना बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक ऊर्जा पैनल में आग लगी है। आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा समान जलकर राख हो गया है। आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। गनीमत रही है कि किसी को जानी नुक्सान नहीं हुआ। पटना सिटी DSP फायर ब्रिगेड गया नंद सिंह ने कहा,…
वॉशिंगटन कई दफा अलग-अलग वजहों से विवादों में रहने वाला एलन मस्क का चैटबॉट Grok एक बार फिर से बहस का कारण बन गया है। दरअसल इस बार Grok मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट की अश्लील डीपफेक वीडियो बनाने की वजह से विवादों में आया है। बता दें कि पिछले दिनों OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन के द्वारा ChatGPT लॉन्च किए जाने के कुछ घंटों बाद Grok Imagine को सभी के लिए मुफ्त किए जाने का ऐलान हुआ था। Grok Imagine एक AI वीडियो एडिटिंग टूल है। इस विवाद का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि Grok बिना यूजर के…
रायपुर गंजपारा शराब भट्ठी में शनिवार शाम शराब की लाइन में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, छोटा रामनगर कबीर चौक निवासी तेजपाल चौहान शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ गंजपारा शराब भट्ठी शराब लेने पहुंचा था। लाइन में लगे होने के दौरान गंजपारा निवासी अमन सोनी, लक्की गोप, दुर्गेश उर्फ दरवेश और तामू उर्फ तामेश्वर पहुंचे और पहले शराब लेने की बात कहकर तेजपाल को धक्का…
रायपुर सुप्रीम कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएलए) की धारा 44 के तहत जांच करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारों को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की नसीहत दी। जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बघेल की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि इस प्रावधान में कुछ भी गलत नहीं है। पीठ ने साथ ही कहा कि अगर इसका (धारा 44) दुरुपयोग हो रहा है…
