श्रीनगर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने मंगलवार को श्रीनगर में 8 स्थानों पर रेड की. ये कार्रवाई 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या के मामले में की गई है. अप्रैल 1990 में हुई इस हत्या की जांच के लिए यह पहली बार है जब SIA ने रेड की है. सूत्रों ने बताया कि यह मामला उस समय का है जब कश्मीरी पंडितों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई थीं. उपराज्यपाल प्रशासन ने कुछ समय पहले 1990 के शुरुआती दशक में हुए कश्मीरी पंडित के कई हत्याकांड के मामलों को फिर से खोलने का फैसला लिया था.…
Author: Nishpaksh Mat Team
इंदौर चेन्नई आयकर विभाग की एक टीम ने सोमवार सुबह इंदौर में पटाखा कारोबारी लक्ष्मी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। टीम सुबह करीब 9 बजे सिमरोल स्थित गोदाम पहुंची, जहां स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक जांच जारी रही। इस कार्रवाई में कम से कम 15 अधिकारी शामिल हुए थे। शिवकाशी और दक्षिण भारत से जुड़े कारोबारी निशाने पर सूत्रों के मुताबिक यह छापा शिवकाशी और दक्षिण भारत के बड़े पटाखा समूहों पर शुरू हुई कार्रवाई का हिस्सा है। पहले चरण में उनके ठिकानों से लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और…
मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीआईटी में पढ़ेंगी, एमपी बोर्ड की टॉपर कु. प्रियल द्विवेदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार रूपय हो गई है, जो वर्ष 2002-03 तक मात्र 11 हजार रुपए थी। पिछले डेढ़ साल में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर बढ़ा है। नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों को लाभ…
भोपाल एमपी के आयुष्मान हितग्राहियों के लिए चैटबोट सुविधा आज मंगलवार को शुरू होगी। यह सातों दिन 24 घंटे काम करेगी। कार्डधारक मोबाइल पर देख सकेंगे कि वॉलेट में कितनी राशि है।मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के करोड़ों लाभार्थियों को एक बड़ी डिजिटल सुविधा मिलने जा रही है। अब मरीजों को इलाज, अस्पताल की उपलब्धता, खर्च की लिमिट और ट्रांजेक्शन से जुड़ी सभी जानकारी मोबाइल पर ही मिल सकेगी। इसके लिए सरकार ने आस्क आयुष्मान चैटबॉट ‘Ask Ayushman’ नाम का एक आधुनिक चैटबॉट तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 3 अगस्त को प्रशासन अकादमी, भोपाल में लॉन्च…
जबलपुर मध्यप्रदेश सरकार के लोक सेवा पदोन्नति नियमों के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में मंगलवार (12 अगस्त) को सुनवाई होना है। इस दौरान राज्य सरकार कोर्ट में जवाब पेश करेगी। कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान सरकार अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाई थी और जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया था। दिल्ली से सीनियर एडवोकेट के जरिए सरकार अपना पक्ष रख सकती है, ऐसी कवायद भी चल रही है। इससे पहले कोर्ट ने 7 जुलाई को कोर्ट ने मुख्य सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही आदेश दिया था कि…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। इस नीति के तहत प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है और बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व प्रदेश के कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश के 4,728 एकल-शिक्षकीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों…
बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है योगी सरकार, पीड़ितों की हर जरूरत का रखा जा रहा पूरा ध्यान बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक करीब सात लाख लोगाें को दी राहत प्रदेश में लगातार बारिश से वर्तमान में प्रभावित हैं 37 जिले, मंत्री से लेकर अधिकारी सभी बाढ़ प्रभावित की कर रहे मदद – बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब सात लाख लोगों को पहुंचायी गयी राहत, 472 क्षतिग्रस्त मकानों को वितरित किया गया मुआवजा – अब तक 86,455 खाद्यान्न पैकेट और 8,58,573 लंच पैकेट किये गये वितरित लखनऊ पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार…
ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिये “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् वीर सपूतों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती ग्वालियर में आयोजित हुई देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के साथ उनके विमान और अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है। ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर…
भोपाल मध्य प्रदेश में 13% ओबीसी आरक्षण पर रोक को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। इस पर(4 अगस्त) सुनवाई हुई। कोर्ट रूम नंबर 06 में यह सुनवाई (सीरियल नंबर 59) हुई। ओबीसी महासभा की ओर से अधिवक्ता वरुण ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा और एड. रामकरण ने पक्ष रखा था ।मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 4 मई 2022 के अंतरिम आदेश में ओबीसी आरक्षण की सीमा 14% तक सीमित कर दी थी। इसके बाद से यह मामला कोर्ट…
जनसुरक्षा के लिये अब डायल 112 होगी एकल एजेंसी आधारित सेवा सुरक्षा संबंधी विभिन्न नागरिक सेवाओं को 112 के साथ किया गया इंट्रीगेट भोपाल प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये अब डायल 112 को एकल एजेंसी आधारित सेवा बनाया गया है। जनसुरक्षा के सतत् विकास, बढ़ती नागरिक अपेक्षाएं, शहरी जटिलता और विभिन्न आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वित संचालन की आवश्यकता के चलते एकल एजेंसी निर्धारित की गई है। अब डायल 112 सेवा के साथ विभिन्न सुरक्षा संबंधी नागरिक सेवाओं को समेकित किया गया है। भारत सरकार की आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की परिकल्पना के अनुरूप, देश में इमरजेंसी नंबर-112 योजनांतर्गत प्रदेश…
