भोपाल राजधानी भोपाल में नगर निगम के अधिकारी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जगह-जगह निरीक्षण कर स्पॉट फाइन लगा रहे हैं। स्पॉट फाइन पर कार्रवाई को लेकर एक मामला सामने आया है जिसमें जोन-8 के एएचओ रवींद्र यादव और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। एएचओ ने कहा कि आप लोग ही शिकायत करते हैं और फिर सपॉर्ट में खड़े हो जाते हैं। हमारे काम में बाधा डालते हैं। आप सही से बात करें, नहीं तो एफआईआर करवाएंगे। इस पर संतोष बोलीं आप साफ-सफाई तो करते नहीं, एक ही जगह बार-बार स्पॉट फाइन…
Author: Nishpaksh Mat Team
विश्व धरोहर भोजपुर मंदिर से दिया देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश विश्व धरोहर भोजपुर मंदिर से गूंजा देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश विश्व धरोहर भोजपुर मंदिर में देशभक्ति संग स्वच्छता का संदेश प्रसारित मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान उत्साहपूर्वक जारी है। इस वर्ष की थीम “स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” के अंतर्गत मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी विभिन्न जन जागरूकता और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में,…
लखनऊ फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावा करने को लेकर हुए बवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से अपील की है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जरूरत पड़े तो सख्त कदम भी उठाने चाहिए। उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा व मन्दिर होने को लेकर चल रहे विवाद व बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने देना चाहिये जिससे वहां साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाये तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले…
मुंबई, मुंबई में कबूतरखानों को लेकर इस समय माहौल गरमाया हुआ है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कबूतरखानों के आसपास पक्षियों को दाना डालने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद जैन समुदाय के कुछ लोग इस फैसले की अनदेखी करते हुए कबूतरों को दाना डाल रहे हैं। अब जैन समुदाय ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाने का इरादा जताया है। जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने चेतावनी दी है कि समुदाय 13 अगस्त से भूख हड़ताल पर जाएगा। नीलेशचंद्र विजय ने बताया, सरकार के निर्देश के बाद कबूतरों को दाना डालना शुरू कर दिया गया है। यह चुनाव को ध्यान में रखते…
धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने मिलकर तीन युवकों की हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। बीती रात रायपुर से कुछ युवक धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के सेमरा गांव के रहने वाले राहुल के यहां पहुंचे थे। इस दौरान रायपुर से आए दो भाई सुरेश तांडी (34) नितिन तांडी…
पटना नीतीश सरकार ने बिहार के घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दे रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ता इसका लाभ ले रहे हैं। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार इसी मामले पर बिहारवासियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। राज्य के 16 लाख लोग इस ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के साथ आज संवाद कार्यक्रम में शामिल पर मुझे खुशी हो रही है। आप जानते ही हैं कि 125 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता…
भोपाल केंद्रीय चुनाव आयोग ने लंबे समय से निष्क्रिय पड़े राजनीतिक दलों पर सख्ती की है। मध्यप्रदेश के 15 राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द कर दी गई तो 23 को नोटिस भेजने की तैयारी है। दरअसल, ये ऐसे दल हैं जो प्रदेश में 6 सालों से कोई भी चुनाव नहीं लड़े। हालांकि 23 दलों को अंतिम मौका मिलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इनको तलब किया है। प्रदेश में 111 दल थे, अब 73 ही बचेंगे प्रदेश में कुल 111 राजनीतिक दल पंजीकृत हैं। लेकिन 15 की मान्यता पहले रद्द होने और 23 पर सख्ती के बाद सिर्फ 73 राजनीति दल…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण उप मुख्यमंत्री देवड़ा जबलपुर और उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल में करेंगे ध्वजारोहण 28 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण ध्वजारोहण करेंगे भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस अवसर पर राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड,…
नई दिल्ली हाल ही में जॉर्जिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने सोमवार को चीनी जीएम लेई टिंगजी को 10-3 से हराकर विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। 19 वर्षीय दिव्या ने शुरुआती राउंड में ही लेई पर दबदबा कायम करते हुए शानदार जीत दर्ज की। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना तीन बार की विश्व चैंपियन और चीनी जीएम हाउ यीफान से होगा। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। भारत की एक अन्य प्रतिभागी आर. वैशाली पहले ही बाहर हो चुकी हैं। उन्हें पिछले हफ्ते अमेरिकी आईएम…
चेन्नई, तमिलनाडु में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ब्रिटेन और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। सीएम की यह यात्रा इस महीने के अंत में या सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में नए निवेश को आकर्षित करना होगा। सूत्रों के अनुसार, सीएम की यात्रा में संभावित निवेशकों के साथ बैठक, तमिल प्रवासियों के साथ बातचीत और अन्य आधिकारिक कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी यात्रा के दौरान किंग्स कॉलेज लंदन (केसीएल) में संबोधित कर सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि अभी बाकी है। केसीएल, जाने-माने…
