नई दिल्ली विजयनगरम से टीडीपी सांसद अप्पलानायडू कलिसेट्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है। कलिसेट्टी पिछले साल तीसरे बच्चे पर इनाम का ऐलान करके चर्चा में आए थे। वह सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। पीएम मोदी से मिलने के बाद अलप्पानायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी मेहनत, समर्पण और नए-नए विचारों को लेकर तारीफ कर रहे थे। कौन हैं अलप्पानायडू कलिसेट्टी कलिसेट्टी आंध्र प्रदेश की विजयनगरम लोकसभा सीटे से सांसद हैं। वह अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुके हैं। मार्च…
Author: Nishpaksh Mat Team
मुंबई, बॉलीवूड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के उस बयान से पूरे फिल्म जगत में हलचल मच गई है जिसमें उन्होंने कहा कि वह ‘द इंटर्न’ के भारतीय रीमेक में भूमिका अदा नहीं करेंगी। जो किरदार पहले दीपिका निभाने वाली था, उसके लिए अब एक नई अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। हालांकि वह निर्माता के तौर पर फिल्म से जुड़ी रहेंगी। 2015 में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे अभिनीत फिल्म द इंटर्न रिलीज हुई थी। इसके रीमेक में दीपिका पादुकोण को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करना था। अमिताभ अभी भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं जबकि फिल्म में…
चंडीगढ़ हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने हिसार ज़िले के सरकारी स्कूलों की खतरनाक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। एक प्रमुख समाचार पत्र में 07 अगस्त 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हिसार ज़िले के 27 सरकारी स्कूलों की इमारतें या उनके बड़े हिस्से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा “असुरक्षित” घोषित किए जाने के बावजूद, वहीं पर कक्षाएं चलाई जा रही हैं। कई जगह छात्र खुले बरामदों, सील कमरों, लैब और स्टाफ हॉल में ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में सांप और अन्य खतरों का भी डर…
नई दिल्ली Flipkart Freedom Sale की वापसी हो गई है। अभी कुछ दिनों पहले ही लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल खत्म हुई है। अगर आप उस सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ नहीं उठा पाए थे तो फ्लिपकार्ट इस सेल को वापस लेकर आ रहा है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 13 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाली है। इसका मतलब है कि सेल आज रात 12 बजे यानी 13 तारीख लगते ही शुरू हो जाएगी। सेल कई दिनों तक चलेगी। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, फर्नीचर और कपड़ों को भी भारी छूट के साथ…
मुंबई, बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म ‘वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ में मनीष पॉल की एंट्री हो गयी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की शानदार स्टारकास्ट में शामिल होकर, मनीष फिल्म ‘वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ में नया रंग भरने वाले हैं। दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित तथा एकता आर. कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहजता से ह्यूमर एवं इमोशन के बीच स्विच करने की कला के लिए मशहूर मनीष पॉल ‘वन-फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री शाह को प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में नए कानून लागू करने और किए गए नवाचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी, जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कानून…
पटना बिहार सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र को मुखिया और सरपंच के हस्ताक्षर से भी मान्य करने की अनुमति दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओ से बताया गया कि 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक चलने वाले राजस्व महा अभियान के दौरान उत्तराधिकार एवं बंटवारा आधारित नामांतरण को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिला समाहर्ताओं को पत्र निर्गत किया है कि राजस्व महा अभियान के सफल संचालन के लिए 10 अगस्त को पंचायत प्रतिनिधियों के संघों के साथ राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, पटना…
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल स्थित उनके शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक नागरिक के हृदय में देशभक्ति का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील…
फिरोजपुर पंजाब सरकार द्वारा तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार खत्म करने और बिना किसी परेशानी के लोगों की रजिस्ट्रीयां करने के लिए शुरू की गई इजी रजिस्ट्री सेवा के तहत फिरोजपुर तहसील में पावर आफ अटॉर्नी के आधार पर की गई कुछ विवादित रजिस्ट्रियां आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं और आरोप है कि पॉवर ऑफ अटॉर्नी कैंसिल करने के बावजूद भी बिना मालिक की मौजूदगी के कुछ कोठियों तथा घरों आदि की रजिस्ट्रियां कर दी गई थीं, जिसे लेकर पीड़ित व्यक्तियों द्वारा फिरोजपुर तहसील के स्टाफ और अधिकारियों पर कई तरह के गंभीर और लगाए गए थे। जानकारी के…
मुंबई, महेश बाबू प्रस्तुत निर्देशक वेंकटेश माहा की फिल्म राव बहादुर का फर्ट्ब पोस्टर रिलीज हो गया है। राव बहादुर के पहले लुक में सत्यम देव को एक दमदार और अलग अंदाज में दिखाया गया है। महेश बाबू के प्रस्तुतिकरण में बनी इस फिल्म के निर्देशक वेंकटेश माहा हैं। यह फिल्म जीएमबी एंटरटेनमेंट, ए+एस मूवीज, स्रीचक्रा एंटरटेनमेंट्स और महायना मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बनी है।मेकर्स ने एक जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ फिल्म का नाम भी बताया है। महेश बाबू प्रस्तुत वेंकटेश माहा की फिल्म राव बहादुर का यह पोस्टर सत्यम देव की पहली बार देखी गई…
