लखनऊ प्रदेश में खेलों पर अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल सुविधाओं के उपयोग पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा में मंगलवार को पेश रिपोर्ट में 2016 से 2022 तक के आंकड़ों के आधार पर खेल विभाग की तैयारियों, संसाधनों और नीतियों पर कई खामियां उजागर की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रदर्शन गिरा है। 2007 में जहां यूपी के खिलाड़ियों ने 77 पदक जीते थे, वहीं 2022 में यह संख्या घटकर 56 रह गई। सबसे बड़ा मामला सैफई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…
Author: Nishpaksh Mat Team
सिडनी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के पास सीरीज के बचे दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा कैच डेविड वॉर्नर ने लिए हैं। वॉर्नर ने 62 कैच लिए हैं। मैक्सवेल 122 मैचों में 61 कैच पकड़ चुके हैं। अगर साउथ अफीका के खिलाफ सीरीज के बाकी दो मैचों में मैक्सवेल दो कैच ले लेते हैं, तो…
सुदूर अंचल के बच्चों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में लागू की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस नीति के तहत अतिरिक्त और रिक्त पदों का संतुलन कर शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अब सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को भी नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जहां 319 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इसका स्पष्ट उदाहरण है। पहले यहां शिक्षकों की कमी के कारण…
लखनऊ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि गुंडे, माफिया और दंगाई यह सब सैफई परिवार के भाई। इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है।…
पटना/नई दिल्ली बिहार में जारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस सांसद एक महिला का फोटो और नाम वाला टीशर्ट पहनकर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया। सभी के टीशर्ट के पीछे की तरफ ‘124 नॉट आउट’ लिखा हुआ था। इसके बाद यह टीशर्ट देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका गांधी के टीशर्ट में जिस महिला का फोटो है उनका नाम मिंता देवी है। वह बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं।…
चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़भभकी में न कभी भारत आया है और न कभी आएगा क्योंकि भारत अपनी जनता के हितों का ध्यान रख रहा है और रखेगा। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका है, सिंधु नदी हमारी नदी है और सिंधु का पानी पी-पीकर ही हम हिंदू हुए हैं और उसका पानी हमारे प्यासे खेतों व लोगों को जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने आगे कमजोर इंजन लगा रखा है। कमजोर इंजन होगा तो गाड़ी कैसे चलेगी। विज आज पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान…
बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ रायपुऱ छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से समान्य नागरिक भी अब बिजली उत्पादक बनते जा रहें है। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पावर प्लांट लगाने से लोगों की बिजली की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है, साथ ही उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बेचकर उन्हें अच्छा-खासा फायदा भी हो रहा है। रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल भी ऐसे ही एक बिजली उत्पादक बन गये है। श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3 किलोवॉट का सौर…
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को हैरान कर दिया। जब एक शख्स ने ट्रेन के इंजन में घुसकर लोको पायलट की सीट पर कब्जा जमा लिया और ऐलान किया, ‘आज ट्रेन मैं चलाउंगा।’ इस घटना ने न केवल ट्रेन को आधा घंटे लेट कर दिया, बल्कि यात्रियों की सांसें भी थाम दीं। इंजन में घुसा ‘नया ड्राइवर’ ग्वालियर से मुरैना के सुमावली-सबलगढ़ जाने वाली मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रवाना होने को तैयार थी। तभी अचानक एक युवक इंजन के केबिन में घुस गया और लोको…
नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना करके हुए पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इसे गुस्से में लिया हुआ फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास इतने सारे कुत्तों को रखने के लिए जगह है ही नहीं। मेनका गांधी ने इस तरह के आदेश को लागू करने के लिए सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कुत्तों को शिफ्ट करने के लिए सरकार को कम से कम 3000 शेल्टर होम और 1.5 लाख से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की जरूरत है।…
नई दिल्ली बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ दायर अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस न्यायमूर्ति जे. बागची की पीठ ने आरजेडी नेता मनोज झा की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल को सुना। इस दौरान कपिल सिब्बल ने दावा किया कि एक निर्वाचन क्षेत्र में ही ऐसे 12 लोगों के मृत होने का किया गया है, जो जीवित पाए गए हैं। वहीं एक अन्य घटना में भी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। इस पर निर्वाचन आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने…
