Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

लखनऊ  मुख्य सचिव  एस. पी. गोयल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को और अधिक सुगम  एवं निवेशकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘अनुपालन न्यूनीकरण एवं विनियमन शिथिलीकरण 2025’ (Compliance Reduction & Deregulation) पहल की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इन्वेस्ट यूपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सुधारों की दिशा में हुई प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया।           मुख्य सचिव ने समयबद्ध, समन्वित कार्रवाई और फीडबैक आधारित सुधारों पर बल दिया। उन्होंने…

Read More

नोएडा नव ऊर्जा युवा संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल को गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेघा रूपम से शिष्टाचार भेंटवार्ता करने उनके कार्यालय पर पहुंचा। उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि सुबह नौ बजे सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होगी, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, कैंब्रिज स्कूल के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे से निठारी स्थित नए सामुदायिक भवन पर जाकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। जिलाधिकारी ने इस राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति दी। साथ…

Read More

पटना  बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की द्वितीय माध्यमिक और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से दी गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:     पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक     दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक हर पाली में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15…

Read More

जयपुर  मौसम विभाग ने आज रविवार 10 अगस्त के लिए राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों के आस-पास क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली संग हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। श्रावण के आखिरी दिन शनिवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में दिनभर उमस के बाद शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए। हल्की से मध्यम बारिश का दौर 20 से 25 मिनट तक रहा। इस दौरान जयपुरवासियों…

Read More

बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग होंगे शामिल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग का आयोजन भोपाल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप…

Read More

भोपाल  मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश की नवीन आपातकालीन सेवा डायल 112 का शुभारंभ आज दोपहर 12:20 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर भोपाल में करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक रेडियो/दूरसंचार श्री संजीव शमी ने बताया कि जन-सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाते हुए, मध्यप्रदेश में डायल-100 की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए डायल-112 को एकीकृत, स्मार्ट और बहु-एजेंसी आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के रूप में स्थापित किया जा रहा है। बढ़ती आवश्यकताओं और बहु-एजेंसी समन्वय को देखते हुए, डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है। अब…

Read More

विधायक की जनसुनवाई में पहुचे ग्राम उमरधड़ के ग्रामीण नयापुरा में कीचड़ से मुक्ति के लिये मुरमिकरण कराने की विधायक से की मांग, जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याए आष्टा मध्य प्रदेश के आष्टा जनपद पंचायत उमरधड़ के ग्रामीण आज जनसुनवाई में पहुचे एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से ग्राम पंचायत उमरधड़ के नयापुरा में कीचड़ से मुक्ति दिलाने एवं मार्ग पर मुरामिकरण कराने की मांग की । ग्रामीणों ने कीचड़ से कितनी परेशानी हो रही है,से अवगत कराया । ग्रामीणों को विधायक ने भरोसा दिया कि उनकी समस्या को जल्द खत्म किया जायेगा । आज जनसुनवाई में…

Read More

हरियाणा  हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों की संशोधित सूची जारी हुई है। अब अनिल विज यमुनानगर/जगाधरी में झंडा फहराएंगे। इससे पहले मंगलवार को एक सूची जारी की गई थी जिसमें मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को ध्वजारोहण का दायित्व नहीं सौंपा गया था।  इसके साथ अंबाला कैंट में ध्वजारोहण राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे और एट होम सांय हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में होगा। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। सूची के अनुसार विज राज्यपाल के समारोह में शामिल होने वाले थे। बुधवार को संशोधित सूची जारी की गई…

Read More

हापुड़ देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक ने देशभक्ति का जुनून दिखाया। युवक ने अपनी पीठ पर एक- दो नहीं बल्कि पूरे 559 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हैं। अभिषेक के अनुसार वह रोजना बॉर्डर पर शहीद हो रहे जवानों की शहादत से व्याकुल था। इस लिए…

Read More

पटना बिहार के कई जिलों में बारिश हाे रही है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर, अरवल, किशनगंज, सारण में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में रात से ही लगातार बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी यहां झमाझम बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां भी…

Read More