लखनऊ मुख्य सचिव एस. पी. गोयल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को और अधिक सुगम एवं निवेशकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘अनुपालन न्यूनीकरण एवं विनियमन शिथिलीकरण 2025’ (Compliance Reduction & Deregulation) पहल की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इन्वेस्ट यूपी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सुधारों की दिशा में हुई प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया। मुख्य सचिव ने समयबद्ध, समन्वित कार्रवाई और फीडबैक आधारित सुधारों पर बल दिया। उन्होंने…
Author: Nishpaksh Mat Team
नोएडा नव ऊर्जा युवा संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल को गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेघा रूपम से शिष्टाचार भेंटवार्ता करने उनके कार्यालय पर पहुंचा। उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि सुबह नौ बजे सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होगी, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, कैंब्रिज स्कूल के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे से निठारी स्थित नए सामुदायिक भवन पर जाकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। जिलाधिकारी ने इस राष्ट्र भक्ति से परिपूर्ण पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति दी। साथ…
पटना बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की द्वितीय माध्यमिक और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से दी गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक हर पाली में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15…
जयपुर मौसम विभाग ने आज रविवार 10 अगस्त के लिए राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों के आस-पास क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली संग हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। श्रावण के आखिरी दिन शनिवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में दिनभर उमस के बाद शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए। हल्की से मध्यम बारिश का दौर 20 से 25 मिनट तक रहा। इस दौरान जयपुरवासियों…
बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग होंगे शामिल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग का आयोजन भोपाल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश की नवीन आपातकालीन सेवा डायल 112 का शुभारंभ आज दोपहर 12:20 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में करेंगे। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा भी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेडियो/दूरसंचार श्री संजीव शमी ने बताया कि जन-सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव लाते हुए, मध्यप्रदेश में डायल-100 की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए डायल-112 को एकीकृत, स्मार्ट और बहु-एजेंसी आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के रूप में स्थापित किया जा रहा है। बढ़ती आवश्यकताओं और बहु-एजेंसी समन्वय को देखते हुए, डायल-112 सेवा शुरू की जा रही है। अब…
विधायक की जनसुनवाई में पहुचे ग्राम उमरधड़ के ग्रामीण नयापुरा में कीचड़ से मुक्ति के लिये मुरमिकरण कराने की विधायक से की मांग, जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याए आष्टा मध्य प्रदेश के आष्टा जनपद पंचायत उमरधड़ के ग्रामीण आज जनसुनवाई में पहुचे एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से ग्राम पंचायत उमरधड़ के नयापुरा में कीचड़ से मुक्ति दिलाने एवं मार्ग पर मुरामिकरण कराने की मांग की । ग्रामीणों ने कीचड़ से कितनी परेशानी हो रही है,से अवगत कराया । ग्रामीणों को विधायक ने भरोसा दिया कि उनकी समस्या को जल्द खत्म किया जायेगा । आज जनसुनवाई में…
हरियाणा हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों की संशोधित सूची जारी हुई है। अब अनिल विज यमुनानगर/जगाधरी में झंडा फहराएंगे। इससे पहले मंगलवार को एक सूची जारी की गई थी जिसमें मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को ध्वजारोहण का दायित्व नहीं सौंपा गया था। इसके साथ अंबाला कैंट में ध्वजारोहण राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे और एट होम सांय हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में होगा। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। सूची के अनुसार विज राज्यपाल के समारोह में शामिल होने वाले थे। बुधवार को संशोधित सूची जारी की गई…
हापुड़ देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक युवक ने देशभक्ति का जुनून दिखाया। युवक ने अपनी पीठ पर एक- दो नहीं बल्कि पूरे 559 शहीदों के नाम गुदवाए हैं। यही नहीं बल्कि कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल के अमर शहीद जवानों और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम गुदवाए हैं। इसके साथ ही अभिषेक गौतम ने देश के वीर महापुरूषों के टेटू भी बनवाए हैं। अभिषेक के अनुसार वह रोजना बॉर्डर पर शहीद हो रहे जवानों की शहादत से व्याकुल था। इस लिए…
पटना बिहार के कई जिलों में बारिश हाे रही है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर, अरवल, किशनगंज, सारण में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में रात से ही लगातार बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी यहां झमाझम बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां भी…
