मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में बलराम जयंती पर हुए “किसान सम्मान समारोह” को किया वर्चुअली संबोधित “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का भी हुआ आयोजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिये राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, बिजली के बिल से बचाने के लिये कृषि सोलर पंप पर बड़ा अनुदान, कृषि आधारित उद्योगों को विशेष बढ़ावा और पशुपालन व डेयरी के लिये अनुदान सहित किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार तमाम सुविधाएँ मुहैया करा रहीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को ग्वालियर में बलराम जयंती पर आयोजित…
Author: Nishpaksh Mat Team
चंडीगढ़ हरियाणा जेल विभाग की ओर से इसी साल मार्च में प्रमोशन को लेकर डिपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में जेल सुपरिटेंडेंट सहित डिप्टी सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट डिप्टी सुपरिटेंडेंट शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा परिणाम में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। परीक्षा देने वाले 98 फीसदी पुलिस अधिकारी ही पेपर पास नहीं कर सके। बात अगर सबसे खराब परिणाम की करें तो फायनेंशियल रूल का पेपर वाले 41 पुलिस अधिकारियों में से केवल 1 ही पुलिस अधिकारी परीक्षा पास कर पाया। बाकी 40 अभ्यर्थी पेपर में फेल हो…
– NEP-2020 के तहत प्रदेश के 5,118 स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं से सजी बालवाटिकाओं की होगी शुरुआत – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन के साथ होंगी पूरी तरह क्रियाशील – कक्षा-1 में प्रवेश से पहले मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह तैयार होगा बच्चा – बालवाटिकाओं के माध्यम से हम नन्हे-मुन्नों के भविष्य की मजबूत नींव: संदीप सिंह – पोषण, सुरक्षित वातावरण और आनंददायक अधिगम हमारी प्राथमिकता है: कंचन वर्मा लखनऊ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब नन्हे-मुन्नों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनकर तैयार हो चुकी…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…
जम्मू जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ी तबाही का डर है। यह हादसा मचैल माता की तीर्थ यात्रा के रूट पर स्थित है। इस साल अब तक ढाई लाख लोग मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। देश भर से लोग यहां पहुंचते रहे हैं। ऐसे में डर है कि यहां हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी बड़ी तबाही का डर जताया है और देश भर के लोगों से दुआओं की अपील की है। आपदा में कम से कम 32 की मौत हो चुकी है। यह बादल फटने की घटना जिस…
इंदौर अगस्त के दूसरे पखवाड़े में शहर में झमाझम बारिश का नजारा दिखाई दिया। इस मानसून सीजन में पहली बार गुरूवार को शहर में बारिश की तेज बौछारे पड़ी। बुधवार रात 3 बजे से बारिश का दौर जो शुरू हुआ वो गुरुवार को दिनभर रूक-रूक कर जारी रहा। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 341.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 15 अगस्त को भी शहर में भारी बारिश होने के आसार है। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण के वेदर स्टेशन पर गुरुवार शाम 7 बजे तक पिछले 24 घंटे में 57.5 मिमी व एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर…
नई दिल्ली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने गुरुवार को अटलांटिक महासागर में फ्रांसीसी पनडुब्बी नॉटाइल पर सवार भारतीय जलयात्रियों के 5,000 मीटर तक गहरा सफल गोता लगाने का ऐलान किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “यह उपलब्धि भारत की महत्वाकांक्षी मत्स्य 6000 परियोजना की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह समुद्रयान परियोजना के तहत देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित गहरे समुद्र की मानव पनडुब्बी है।” ‘मत्स्य 6000’ को गहरे समुद्र में अन्वेषण, संसाधन मूल्यांकन और जैव विविधता अध्ययन के लिए 6,000 मीटर तक की गहराई तक पहुंचने के लिए…
वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया उत्पादों के प्रयोग का किया आह्वान भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी वीरता और अदम्य साहस से, अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके बलिदानों के परिणामस्वरूप हमारा देश स्वतंत्र हुआ। आज का दिन उन सभी अमर शहीदों और वीर सेनानियों के चरणों में नमन करने का दिन है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज हमारा…
मुख्यमंत्री साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक…
अलास्का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में बहुतप्रतीक्षित मुलाकात होने जा रही है. दुनियाभर की नजरें इन दोनों नेताओं की मुलाकात पर होगी. ट्रंप के लिए जहां इस मीटिंग का मकसद रूस-यूक्रेन पर जल्द से जल्द विराम लगवाना होगा जबकि पुतिन अपनी शर्तों पर फैसला करने पर अड़े हुए हैं. ऐसे में क्या ट्रंप का प्लान B भी तैयार है? राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगर पुतिन के साथ उनकी बैठक अनुकूल रही तो वह दूसरी बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि पुतिन से मीटिंग के तुरंत बाद ही यह…
