भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरणों को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। उन्होंने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए लोक अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें। धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल सरकारी स्कूल, अस्पताल व कार्यालयों के भवनों का निर्माण करने वाला मप्र भवन विकास निगम हाईटेक होता जा रहा है। यहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए मैदान में निरीक्षण और साइट इंजीनियरों की तैनाती के अलावा अब ड्रोन के जरिए मुख्यालय के अफसर भी निगरानी करने लगे हैं। बीते हफ्ते ही निगम की 200 से अधिक निर्माण कार्य स्थलों पर हाईटेक ड्रोन की तैनाती कर दी है, जो साइट पर कामों की लाइव स्थिति बताते हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ड्रोन से…
सामग्री : दूध आधा किलो कस्टर्ड पाउडर (वैनिला फ्लेवर) दो बड़े चम्मच चीनी स्वादानुसार केसर के धागे थोड़े से गरम दूध में भिगो कर रखें इलायची पाउडर फल अपनी पसंद के अनुसार बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स गार्निश के लिए विधि : सबसे पहले दो से तीन बड़े चम्मच ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें। अब एक मोटे तले वाले पैन में बचा हुआ दूध गरम करें। अब दूध में उबाल आने पर चीनी डालें और तब तक मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह…
इंदौर प्रदेश में छात्रों का निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रति रुझान कम हो गया है। एक दशक पहले इंजीनियरिंग कॉलेजों की बाढ़ आ गई थी। लेकिन विद्यार्थियों के ज्यादा रुचि नहीं दिखाने के कारण अब संया लगातार घटती जा रही है। पिछले 10 साल में प्रदेश में 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं। इसके साथ सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जहां 90 फीसदी तक सीटों पर प्रवेश हो रहे हैं वहीं निजी कॉलेजों में केवल 45 से 55 फीसदी प्रवेश हो पा रहे हैं। बंद होने वाले कॉलेजों में सबसे ज्यादा 24 भोपाल के हैं। जानकार इसके पीछे वर्तमान…
बेंगलुरु डीआरडीओ SAAW को अपग्रेड कर रहा है, जिससे इसकी रेंज दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी. इसे राफेल और Su-30MKI में इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे इनकी ताकत काफी बढ़ जाएगी. भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन (SAAW) को एक नए जेट-पावर्ड वेरिएंट में अपग्रेड करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. यह वर्जन एक प्रिसिजन ग्लाइड बम से बदलकर मिनी एयर-लॉन्च्ड क्रूज़ मिसाइल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी क्षमताएं मौजूदा मॉडल से कहीं अधिक होंगी. यह प्रोजेक्ट भारत की उन्नत प्रिसिजन स्ट्राइक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी…
मुंबई Maruti E20 Upgrade Kit: इस समय एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है. कई पुराने वाहन मालिकों ने शिकायत की है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों का माइलेज और परफॉर्मेंस प्रभावित हुआ है. इस मामले में सरकार ने भी माना है कि, कुछ वाहनों में एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल के प्रयोग से उनके माइलेज में गिरावट आ सकती है. अब ख़बर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस समस्या का एक समाधान लेकर आ रही है. मारुति पेश कर सकती है E20…
नई दिल्ली आजकल कई लोग अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो जाने के बाद भी उसे चलाते रहते हैं, जो एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है। अगर ऐसे में गाड़ी एक्सीडेंट का शिकार हो जाए, तो न तो नुकसान की भरपाई होती है और न ही किसी को मदद मिल पाती है। अब सरकार इस तरह की लापरवाही पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। मोटर व्हीकल एक्ट कानून में होगा बड़ा बदलाव केंद्र सरकार मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में कुछ जरूरी बदलाव करने जा रही है। इन बदलावों के जरिये सड़क सुरक्षा को बेहतर…
भोपाल देश में संपत्ति खरीद और पंजीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन की योजना बनाई जा रही है. नए पंजीकरण विधेयक-2025 के मसौदे में प्रस्तावित है कि हर संपत्ति खरीद के समय स्टांप के लिए OTP आधारित सत्यापन अनिवार्य होगा. इससे सभी संपत्तियों की जानकारी आयकर विभाग के पास पहुंच जाएगी. इसके अलावा, बैनामी संपत्ति और भूमि खरीद पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार आधार और पैन नंबर का सत्यापन बैनामे से पहले अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है. ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने नए पंजीकरण विधेयक-2025 का मसौदा तैयार किया है. वर्तमान में संपत्ति खरीदने…
मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक खातों और लॉकर में रखी वस्तुओं के संबंध में मृत ग्राहकों के दावे निपटाने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य है कि बैंक ग्राहक या उनके परिवार को ज्यादा कागजी कार्रवाई और इंतजार का सामना न करना पड़े. इसके लिए RBI ने “ड्राफ्ट सर्कुलर- मृत ग्राहकों के दावे निपटाने संबंधी दिशा निर्देश, 2025” जारी किया है. इस पर जनता और संबंधित पक्ष 27 अगस्त 2025 तक अपने सुझाव दे सकते हैं. क्यों जरूरी है यह बदलाव? RBI का कहना है कि…
नई दिल्ली सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कानूनों में संशोधन पर विचार कर रही है। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की सहभागिता बढ़ाना चाहती है। इसके लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित कानूनों में बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि निजी क्षेत्र को भागीदारी की अनुमति देने के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम में बदलाव पर विचार हो रहा है। परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण के लिए उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं पर जवाबदेही सीमित करने के लिए…
