आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा की नगर परिषद सुसनेर में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। नगर परिषद सुसनेर की अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। बताया जाता है कि विधायक भैरोसिंह परिहार एवं अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में लक्ष्मी सिसोदिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्षदों ने खोला था मोर्चा दरअसल, नगर परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया के खिलाफ दो दिन पहले तक भाजपा और कांग्रेस के पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे। बताया जाता है…
Author: Nishpaksh Mat Team
रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बोरी में भरी हुई लाशें मिली है. संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है. रायपुर में बोरी में युवक की मिली लाश राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह युवक की बोरी में लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. न्यायधानी में बोरी में महिला की लाश बरामद बिलासपुर जिले के शिवटिकरी…
इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आने वाले पांच वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। शहर की जीडीपी को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। इस दिशा में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रमुख विभागों, विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स ने हिस्सा लिया। फार्मा और मेडिकल टूरिज्म पर जोर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “प्रगतिशील मध्यप्रदेश” के सपनों को पूरा करने में इंदौर अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि फार्मा इंडस्ट्री और मेडिकल टूरिज्म को विशेष रूप से…
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में चोर ने पुलिस थाने के सामने ही दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित महावीर थाली रेस्टोरेंट में रखी गई गौसेवा दान पेटी को एक बुजुर्ग चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले काउंटर पर रखी सौंफ खाता है और फिर मौके का फायदा उठाकर बेहद आराम से दान पेटी लेकर भीड़ में गायब हो जाता है. रेस्टोरेंट संचालक ने चोरी की शिकायत तत्काल कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है.…
सीहोर कभी पिता का कर्ज चुकाने के लिए नाव चलाने वाली सीहोर जिले की मंडी गांव की 15 वर्षीय बेटी दीपिका ढीमर ने आज पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। जम्मू-कश्मीर की डल झील में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025’ में दीपिका ने महिला वर्ग सी-2500 मीटर कयाकिंग-केनोइंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर सीहोर का नाम रोशन किया। 21 से 23 अगस्त तक चले इस फेस्टिवल में मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स केनो स्लालम और रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। झील की लहरों…
धमतरी शक, अफेयर और मर्डर! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से 67 साल के आशिक द्वारा 37 साल छोटी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह शक होना बताया गया है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए उसने मौका पाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पूरा मामला धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी इलाके का है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड का नाम जगन्नाथ मारकंडे है। वह हसदा गांव का रहने वाला है। पेशे से किसान जगन्नाथ के ऊपर 30 साल की अपनी…
भोपाल 2020 में मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार गिरने की वजह का खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पांच साल बाद किया है. कमलनाथ ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस के 22 विधायकों को तोड़कर सरकार गिरा दी. इस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हाल ही में MPTAK के पॉडकास्ट में बताया कि कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद विचारधारा (आइडियोलॉजिकल) नहीं, बल्कि व्यक्तिगत (पर्सनालिटी) थे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय ने बताया कि…
विभागीय प्रदर्शनी से बढ़ेगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की भव्यता इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा उपलब्धियों और योजनाओं का अनोखा संगम 28649 स्क्वायर मीटर स्पेस बुक, कुल 37085 स्क्वायर मीटर में लगेंगे स्टॉल्स प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत को नई पहचान देगा यूपीआईटीएस विभागीय स्टॉल्स के अतिरिक्त, फूड कोर्ट्स और बी2बी एवं बी2सी स्टेज भी बनेंगे सीएम युवा, न्यू एंटरप्रेन्योर्स और पार्टनर कंट्री पवेलियन होंगे आकर्षण का केंद्र कल्चरल स्टेज पर विभिन्न कल्चरल एक्टिविटीज और शोज का किया जाएगा आयोजन लखनऊ ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारी…
सिरोही राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंटआबू एक प्रचलित हिल स्टेशन है। माउंटआबू नगरपालिका आपदा प्रबंधन दल प्रभारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि माउंटआबू से शेरगांव जाने के लिए पहले गुरु शिखर जाना पड़ता है। वहां से पैदल जंगलों में से होते हुए करीबन शेरगांव पहुंचने में करीब छह घंटे का समय लगता है। घने जंगल एवं गहरी घाटियों के बीच से होते हुए ट्रेकिंग के माध्यम से शैर गांव तक पहुंच सकते हैं। यह बहुत ही कठिन रास्ता है। घने जंगल एवं जीव जंतुओं का खतरा इस ट्रैकिंग मार्ग पर मौजूद है। यह ग्रुप शेरगांव गया था। इस…
बाढ़ में नहीं भूख से तड़पेंगे पशुधन!नीतीश सरकार पहुंचाएगी चारा बाढ़ में मवेशियों के लिए भूख नहीं बनेगी जानलेवा! ऐसे मिलेगा सूखा चारा पशुओं की जान बचाने उतरी नीतीश सरकार, हर शिविर में पहुंचेगा चारा बाढ़ के दौरान पशुओं का डायर्ट प्लान तैयार! जरूरत के अनुसार मिलेगा चारा पटना बाढ़ की विभीषिका केवल इंसानों को ही नहीं, पशुओं के लिए भी मुश्किल खड़ी कर देती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के पशुपालकों की समस्या को समझते हैं। ऐसे वक्त में जब घर-आंगन जलमग्न हो जाते हैं और चारागाह डूब जाते हैं। बिहार सरकार पशुपालकों के पशुधन को बचाने के लिए…
फतेहपुर फतेहपुर के बिंदकी में रविवार की देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबाकर मां बेटे की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मुकेश कुमार का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। तभी सोमवार की भोर पहर लगभग 4 बजे बरामदे की छत और दीवार पूरी तरह से ढह गई। जिससे बरामदे में सो रहे मुकेश कुमार (50), मां माधुरी (85), पत्नी रन्नो देवी (47), बेटी क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12), बेटा प्रखर (11) सभी मलबे…
भोपाल भोपाल के हाईप्रोफाइल ड्रग तस्करी, यौन शोषण और जमीन कब्जाने के मामलों में शारिक मछली का नाम लगातार सरगना के तौर पर सामने आ रहा है। हाल ही में पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर उसकी 100 करोड़ कीमत की 7 अवैध संपत्तियों को जमींदोज कर दिया है। 23 जुलाई उसके भाई शाहवर और भतीजे यासीन को ड्रग तस्करी में पकड़ा गया था। यासीन के मोबाइल फोन में कई लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले थे। जिसके बाद कुछ पीड़िताओं ने सामने आकर इन दोनों के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत…
पलवल कजाकिस्तान में आयोजित की गई 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डालने का काम किया। कपिल बैंसला का रविवार को उनके पैतृक गांव मुनीरगढ़ी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कपिल बैसला के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कपिल बैंसला की इस उपलब्धि पर पलवल जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कपिल बैसला ने देश…
भोपाल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्षों को किसी का रिमोट न बनने को कहा, साथ ही गुटबाजी और अपनी-अपनी चलाने वाले बड़े नेताओं को समन्वय की नसीहत भी दी है। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शहर और ग्रामीण मिलाकर बने मध्य प्रदेश के कुल 71 जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण में रविवार को राहुल ने यह भी कहा कि छह महीने तक जिलाध्यक्षों के कामों का मूल्यांकन किया जाएगा, तब तक किसी को भी नहीं बदला जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर कई जिलों में किए जा रहे विरोध के…
जयपुर राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और झालावाड़ जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। हाड़ौती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते जन-धन की भारी क्षति हुई है। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और कई जगहों का संपर्क कट गया है। रविवार को सबसे ज्यादा 7 इंच बरसात नागौर में दर्ज हुई। नागौर के बच्चाखाडा में मकान ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई। उदयपुर के डबोक में रविवार को कुंवारी माइंस में भरे पानी में डूबने से 4 बच्चों की…
गुरुग्राम हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 235 से 2260 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा मासिक पास 50 हजार तक का है। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को गाड़ियों के लिए 350 रुपए का पास लेना होगा। यह टोल प्लाजा मुंडका–बक्करवाला में बनाया गया है। यह टोल एक्सप्रेसवे के 46 किमी हिस्से से गुजरने के बदले देना होगा। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी से 17 अगस्त…
ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज के लोभियों ने विवाहिता निक्की को आग लगाकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपित पति विपिन को पकड़ लिया। हिरासत में रहते हुए वह भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस दर्दनाक घटना से जुड़ा निक्की के पांच वर्षीय बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…
इस साल हरतालिका तीज का व्रत उदया तिथि में 26 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कुवांरी कन्याएं भी यह व्रत अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए रख सकती है। इस व्रत में निर्जला रहा जाता है। अगरे दिन व्रत का पारण किया जाता है। इस साल हस्त नक्षत्र पड़ रहा है, कहा जाता है हरतालिका तीज की पूजा हस्त नक्षत्र में बहुत फलदायी मानी जाती है। मिट्टी और बालू की मूर्ति बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कैसे करनी है, इसके यहां पढ़ें व्रत का…
पुणे महाराष्ट्र के पुणे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति के जीवन को बचाने के लिए उसे लिवर दान देने का फैसला लिया। इसके बाद एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्जरी करवाई गई। लेकिन सर्जरी के बाद ही पति की और फिर कुछ दिन बाद पत्नी की भी मौत हो गई। इससे लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सामने आने के बाद महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य सेवा की डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर नागनाथ…
कद्दू का हलवा स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। आप इसे कम समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं। सामग्री : कद्दू (पीला वाला) आधा किलो कद्दूकस किया हुआ दूध दो कप चीनी स्वाद अनुसार देसी घी 4 बड़े चम्मच इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच काजू कटा हुआ बादाम कटा हुआ किशमिश एक बड़ा चम्मच विधि : सबसे पहले कद्दू को धोकर छील लें और बीज निकाल दें। फिर इसे कद्दूकस कर लें। अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी…
भोपाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अगले 48 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा।आज सोमवार को 22 जिलों भारी से अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर और शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। बता दे कि मध्य प्रदेश में इस सीजन में अब…
गुरुग्राम/ शिमला हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री आईएएस सचिन शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। ऐसे में डिप्टी सीएम की इकलौती बेटी गुरुग्राम की बहू बनेंगी। रविवार को हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक्स पर इस गुड न्यूज को साझा किया। उन्होंने लिखा है कि परिणय सूत्र में बंधेंगे डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा (IAS), हालांकि अभी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सचिन शर्मा मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। सचिन शर्मा हरियाणा कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। डिप्टी सीएम की बेटी आस्था हिमाचल…
नई दिल्ली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से आज सोमवार 25 अगस्त 2025 को सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आप ने भी यह एग्जाम दिया है तो आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा का नाम, परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा। ICSI द्वारा जारी…
नई दिल्ली देश के अधिकतर राज्य इन दिनों मॉनसून के कहर से जूझ रहे हैं. पहाड़ी इलाकों से पानी नीचे आ रहा है, जो सब कुछ बहा ले जाने को तैयार है. वहीं मैदानी इलाकों की नदियां उफान पर हैं, जो बाढ़ की स्थिति पैदा कर रही हैं और सबकुछ डुबोने को तैयार हैं. पड़ोसी राज्य पाकिस्तान में भी बाढ़ के हालात हैं, जिसका असर जम्मू में देखने को मिल रहा है. जम्मू में हालात खराब जम्मू कश्मीर में बारिश और बाढ़ से नदियां उफान पर हैं. कई घर डूब गए हैं और रास्ते बंद हो गए हैं. कठुआ में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजधानी भोपाल और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सामान्य नागरिकों के साथ संवाद अवश्य करते हैं। चाहे चाय की छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पीने का प्रसंग हो या खुद चाय बनाने की बात हो या मूंगफली खरीदना,भुट्टा खरीदना और ऑनलाइन पेमेंट करना, उनके सहज स्वभाव में शामिल हैं। इस बीच वे अपनी सौम्य मुस्कान के साथ छोटा-मोटा संवाद भी नागरिकों से कर लेते हैं। रविवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के नजदीक मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी सहजता सरलता से राह चलते लोगों का भी मन मोह लिया।…
