भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई की 194वीं जयंती पर भोपाल के माता मंदिर चौक स्थित उनकी प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारतीय इतिहास की वह वीरांगना थीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे सदैव समाज को साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा…
Author: Nishpaksh Mat Team
मथुरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन किए और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के धर्म पथ पर चलने का आह्वान करते हुए लोकमंगल और राष्ट्र मंगल के लिए कार्य करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सनातन धर्म की विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाने की बात कही, साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। कृष्ण जन्मभूमि से दिया एकता और राष्ट्रवाद का संदेश सुबह करीब 11.50 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सबसे…
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाने से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। थाने में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हीरामन मंडावी ने थाने के पुलिस स्टाफ बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल एएसआइ हीरामन मंडावी को फंदे से उतारा और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एएसआइ हीरामन मंडावी की आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी…
रांची बिहार के वैशाली जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर बदमाशों ने एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद गांव का है। मृतक की पहचान मरई गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा…
मधेपुरा मधेपुरा में बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंझले भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। इस घटना में बड़े भाई उमाकांत यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छोटे भाई श्याम यादव (40) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के पिता प्रयाग प्रसाद यादव, मां सत्यभामा देवी और छोटे भाई बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज घैलाढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई…
पटना आज से बिहार सरकार राजस्व महा अभियान चला रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के सभी अंचल के सभी पंचायतों में दो-दो शिविर लगाकर लोगों की समस्या का समाधान करने की तैयारी हैं। हर शिविर में अमीनों को लैपटॉप लेकर रहने का निर्देश दिया गया है। लेकिन, अमीन अपने विभाग का ही आदेश मानने को तैयार नहीं हैं। वह पटना गर्दनीबाग पहुंच गए हैं। यहां धरनास्थल पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके साथ कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, लिपिक समेत सैकड़ों कर्मचारी हैं। सभी लोगों नीतीश सरकार से नाराज हैं। कुछ लोग वेतन बढ़ाने…
– सीएम योगी ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण – बोले, वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाहीपूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया – डबल इंजन की सरकार प्रदेश की बेटियां के लिए मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को लोकभवन स्थित अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही…
जशपुर करैत सांप डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई. दोनों महिलाएं रायगढ़ जिले के रहने वाली थी. दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, कमरई की रहने वाली महिला को घर में बच्चे को दूध पिलाने के दौरान करैत सांप ने डंसा. वहीं बाकारुमा के रनमेत बाई को मचान पर सोने के दौरान करैत सांप ने डंसा. दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के…
नई दिल्ली एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने यूएई में 9 सितंबर से होना है। इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, मगर बीसीसीआई ने अभी तक भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो 19 अगस्त को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है, मगर इससे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए स्क्वॉड चुन हर किसी को हैरान कर दिया है। भज्जी ने अपने स्क्वॉड में संजू सैमसन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे रेगुलर खिलाड़ियों को बाहर कर केएल राहुल, शुभमन…
बालोद जिले में वन विभाग के पर्यावरण पार्क में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को पिछले कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. अगस्त 2024 से 17 मजदूरों को महज 4000 रुपये (प्रति व्यक्ति) मजदूरी दी गई है, जबकि बाकी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. वर्ष 2025 के मई महीने से काम कर रहे लगभग 50 मजदूरों को तीन महीने बीत जाने के बावजूद एक बार भी मजदूरी नहीं मिली है. मजदूरों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से मजदूरी की मांग की है, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला. करोड़ो रुपए की लागत से…
