दुबई भारत की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के मौके पर दुबई की मशहूर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। ठीक रात 7:50 बजे, विश्व की सबसे ऊंची इमारत पर तिरंगे की झलक दिखाई दी, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। इस खास मौके पर बनाये गए एक वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की रोशनी दिखाई दी, वहां मौजूद भीड़ में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखाना भारत और संयुक्त…
Author: Nishpaksh Mat Team
दुर्ग महिला थाना जिला दुर्ग की बड़ी कार्रवाई में नौ माह के मासूम को अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार को पटना, बिहार से और एक महिला आरोपित को पूर्व में कोण्डागांव से पकड़ा गया था।पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, घटना 20 जून 2025 की है, जब पीड़िता को उसके रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर दुर्ग से बहला-फुसलाकर कोरगांव, जिला कोण्डागांव ले गए। वहां से पीड़िता को पटना के जगनपुरा स्थित किराए के मकान में…
जयपुर छोटी काशी के नाम से मशहूर गुलाबी शहर जयपुर आज कृष्ण भक्ति से सराबोर है। जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी के मंदिर में आज दिन भर भगवान के विग्रह के दर्शन होंगे। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आज विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें दर्शन के लिए चार अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। इनमें पासधारक, बिना जूते-चप्पल वाले आमजन, जूता-चप्पल पहने आमजन और जगमोहन श्रेणी शामिल हैं। शहर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन सबसे खास है चौड़ा रास्ता स्थित राधा-दामोदर जी का मंदिर। इसकी वजह है कि…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री वाला रेलवे ओवरब्रिज देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यातायात को सुगम बनाने वाले इस ओवरब्रिज डिजाइन ऐसी बना दी गई है कि इस पर चलने वाली गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका हर वक्त बनी रहती है. अब इस ब्रिज को लेकर नया अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा कि इस 90 डिग्री एंगल वाले ब्रिज को सुधारने के लिए नया डिजाइन फाइनल कर लिया गया है. अब इसे लोक निर्माण विभाग की ओर से उच्च स्तरीय समिति के सामने पेश किया जाएगा. इस पर मंजूरी मिलते…
सामग्री : मखाना एक कप दूध एक लीटर घी एक बड़ा चम्मच चीनी स्वाद अनुसार इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच काजू 8 से 10 कटा हुआ बादाम कटा हुआ किशमिश एक बड़ा चम्मच केसर विधि : मखाना की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब भूने हुए मखानों को ठंडा करके हल्का दरदरा पीस लें। अब एक गहरे पैन में दूध गरम करें और उबाल आने दें। इसमें मखाने डालें और…
नई दिल्ली CBI को सऊदी अरब में हुई एक हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. सऊदी अरब में हत्या करने के बाद 26 साल से फरार आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद दिलशाद के नाम से हुई है, जिसके ऊपर आरोप है कि उसने अक्टूबर 1999 सऊदी अरब के रियाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार है. सऊदी अरब के अधिकारियों के अनुरोध पर सीबीआई ने अप्रैल 2022 में एक स्थानीय अभियोजन मामला दर्ज किया था. जिसके तहत वह कार्रवाई कर रही थी. क्या…
हरियाणा हरियाणा में मौसम को लेकर अपडेट आई है। आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होती है। बीते दिन शुक्रवार को फरीदाबाद, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसत से अधिक बारिश हुई है। सूबे में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानें आगे कैसा रहेगा मौसम कल रविवार को भी 8 जिलों…
नई दिल्ली वरिष्ठ आरएसएस नेता राम माधव ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर की परमाणु धमकी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों तक पर खुलकर अपनी राय रखी. राम माधव ने साफ कहा कि भारत को कोई भी परमाणु धमकी डरा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि हमें ट्रंप की शैली को समझना चाहिए, जैसे उन्होंने उत्तर कोरिया से संवाद किया था. इसी तरह भारत भी अपने हितों को ध्यान में रखते हुए दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री…
मुंबई टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले हुई 14 घंटे की सर्जरी में उनके लिवर का एक हिस्सा निकाला गया था। अब हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों हेल्थ से जुड़ी कुछ परेशानियों से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि टार्गेटेड थैरेपी के चलते उन्हें बाल झड़ने और शरीर पर रैशेज की समस्या हो रही है। दीपिका ने अपने एक व्लॉग में बताया कि उनकी हेल्थ के लिए कुछ ट्रीटमेंट और थैरेपी चल रही है। इस थैरेपी…
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बताया कि 2017 से 2025 के बीच सरकार की लक्षित नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘जीरो पॉवर्टी’ अभियान के तहत हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा रही है। सरकारी पेंशन और सामूहिक विवाह योजना से मिला लाभ मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को वार्षिक ₹12,000 की पेंशन प्रदान की गई है, जिसमें वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं और दिव्यांग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यूपी में सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 4…
