हरियाणा हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा कथावाचकों पर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अनिरुद्धाचार्य से जुड़ी बयानबाजी के बाद अब प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बिना नाम लिए अनिल विज पर पलटवार किया है। देवकीनंदन ने अनिल विज को कहा कि आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उस पर बैठकर अगर ईमानदारी से काम कर लिया होता तो आपकी बात मान्य होती। संस्कृति की दुर्दशा आपके जैसे कुर्सी पर बैठे लोगों ने की है। यह बात देवकीनंदन ने एक कथा के दौरान कही। अनिल विज ने कहा था कि कथावाचक और संत में…
Author: Nishpaksh Mat Team
आजकल प्रदूषण, धूप और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बालों की प्राकृतिक चमक और मजबूती खोने लगती है। महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी लंबे समय तक फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं। अंडा और दही दोनों ही प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो बालों को जड़ से पोषण देकर उन्हें मुलायम, घने और शाइनी बनाते हैं। इन दोनों से बना नेचुरल कंडीशनर आपके हेयर केयर रूटीन को आसान और असरदार बना सकता है। क्यों फायदेमंद है अंडा और दही? अंडा अंडे में प्रोटीन, बायोटिन और…
इंदौर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मोहन सरकार के मंत्री ने मंच से आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ी दी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, ‘जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना था, वो हमें 15 अगस्त 1947…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अशोक नगर जिले की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भारत का तिरंगा फहराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान ने माउंट एलब्रुस की (5,642 मीटर) पर -30 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा फहरा कर मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत का मस्तक शान से ऊंचा कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कु. मुस्कान बेटी भविष्य में भी सफलता के नित-नए कीर्तिमान रचें और देश का गौरव बढ़ाती रहें। Source : Agency
द्वापर युग से जुड़ा मंदिर, श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की सरदारपुर तहसील स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए। मटकी फोड़ कार्यक्रम में हुए शामिल मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पारंपरिक…
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए संबोधन पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेलना प्रस्तावित है। संजय राउत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को खून और पानी की जगह पर यह कहना चाहिए कि खून और क्रिकेट एक साथ नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री के आगे ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठे हुए थे…
मुंबई, हिमेश रेशमिया का नया गाना ‘साज़’ रिलीज हो गया है। हिट मशीन हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने नए गाने ‘साज़’ के साथ माइक थामे नज़र आए। यह एक आत्मीय और भावनात्मक गीत है, जो दिल को गहराई से छू लेने का वादा करता है। हिमेश के फैन्स लंबे समय से उनके नए गाने का इंतज़ार कर रहे थे और हिमेश ने उन्हें ‘साज़’ का तोहफ़ा दिया है। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे प्रभावशाली पॉप सितारों की रैंकिंग में जगह बनाई। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले…
शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया। हादसा इतना भयंकर था कि टेंपो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आई है कि टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं। ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे…
लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अहम अंग है जो पाचन, मेटाबॉलिज्म और शरीर की सफाई की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। इसे बॉडी का डिटॉक्स सेंटर भी कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक टॉक्सिन्स, दवाओं और केमिकल्स को फ़िल्टर कर बाहर निकालता है। लेकिन आजकल की अनियमित दिनचर्या, जंक फूड, तला-भुना खाना, शराब और प्रदूषण लिवर पर सीधा असर डालते हैं। धीरे-धीरे फैट और टॉक्सिन्स लिवर में जमा होने लगते हैं, जिससे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लीवर सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सावधानी और सही खानपान अपनाना जरूरी…
रायपुर, आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा बलों के त्याग, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की उम्मीद ने मिलकर…
