नईदिल्ली राजधानी दिल्ली में नए रिंग रोड के रूप में विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-दो) और द्वारका एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुके हैं. इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी से करेंगे. इन दोनों एक्सप्रेसवे के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा गुरुग्राम को मिलेगा. गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल से 10 मिनट से भी कम समय में एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर पहुंच सकेंगे. इसके अलावा यूईआर-2 के द्वारा एक घंटे से भी कम समय में सोनीपत और एनएच 44 दिल्ली पानीपत हाईवे पर पहुंच सकेंगे. दिल्ली में नए रिंग रोड के तहत विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो…
Author: Nishpaksh Mat Team
हिसार हिसार स्थित प्रदेश के पहले एयरपोर्ट से जल्द ही जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू होगी। विमानन कंपनी अगले सप्ताह जयपुर फ्लाइट उड़ाने के लिए डायरेक्टर जनरल आॅफ सिविल एविएशन में आवेदन कर सकती है। मंजूरी मिलते ही तय शेड्यूल के मुताबिक विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। कयास लगाए जा रहे है कि सितंबर में हिसार से जयपुर के लिए जहाज उड़ान भरना शुरू हो जाएगा। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए विमानन कंपनी ने जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आवेदन मंजूर होते ही हिसार से जयपुर फ्लाइट शुरू हो जाएगी। हिसार…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से अपनी रफ्तार तेज कर दी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के बीचों-बीच से एक टर्फ गुजर रही है। साथ ही, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर है। इसी कारण प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश(Heavy rain) हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बैतूल और बुरहानपुर में साढ़े 8 इंच तक बारिश हो सकती है। 15 जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक,…
भोपाल मध्य प्रदेश जल्द ही ब्रिजों का प्रदेश भी बन जाएगा। वहीं एक और रिकॉर्ड एमपी के नाम होगा, क्योंकि डेढ़ साल में यहां एक साथ 21 ब्रिज तैयार होंगे। इनमें फ्लाईओवर ब्रिज के साथ ही रोड ओवर ब्रिज भी शामिल हैं। बता दें कि ये सभी ब्रिज मध्यप्रदेश में 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ (Simhatha 2028) की बड़ी तैयारी है। जिन्हें 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम के दिखे सख्त तेवर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। इन सभी 20 ब्रिजों के निर्माण को…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोहिणी में शहरी विस्तार मार्ग-2 (UER-2) का उद्घाटन करेंगे. इसके परिणामस्वरूप, यह सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगी, जिससे भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर निवासियों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने पर विचार करने का आग्रह किया है. आसपास के निवासियों को केएन काटजू मार्ग और रोहिणी जेल मार्ग जैसे विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. यातायात पुलिस की सलाह के अनुसार, सुबह…
मेष राशि- मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन मन भी परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सप्ताह के प्रारंभ में संतान की सेहत का ध्यान रखें।…
भिंड गोहद चौराहा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर गुरुवार को लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर उस समय हमला हो गया, जब वे अपनी कार से ससुराल की ओर जा रहे थे। बदमाशों ने चलती गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आते ही सिख समाज में आक्रोश है। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार एनआरआई डॉ. विक्रमजीत सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, बेटी रवनीत और बेटे रोहनप्रीत…
रीवा मध्य प्रदेश में एक मजार में तोड़फोड़ करने के बाद धार्मिक झंडा लगाने का मामला सामने आया है। असमाजिक तत्वों की इस कारगुजारी से मुस्लिमों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर शांति है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोर्गी गांव में शुक्रवार रात एक मजार पर कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने मजार के गुंबद पर धार्मिक झंडा लगा दिया। शनिवार को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़…
रोहतास बिहार के रोहतास जिले से 17 अगस्त को शुरू होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को उधार का गांधी करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस नेता एसआईआर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वे नहीं चाहते कि मतदाता सूची से फर्जी वोटरों को हटाया जाए और अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए? आलोक ने स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र सरकार इस मुद्दे…
नई दिल्ली 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद यूक्रेन को लेकर कुछ स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात पर कहा कि इसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौता करना हो सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजफायर करने से युद्ध खत्म…
