जयपुर देशभर के मंदिरों में शनिवार रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन राजस्थान में एक दरगाह में भी कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। यह पढ़कर भले ही आपको हैरानी हुई हो लेकिन राजस्थान के झुंझुनू जिले में ऐसा सदियों से होता आ रहा है। झुंझुनू के नरहड़ में हर साल की तरह हिंदुओं और मुसलमानों ने एक साथ दरगाह में ‘जय कन्हैया लाल की…’ का जयघोष किया। शरीफ हजरत हजीब शकरबार का 14वीं शताब्दी का दरगाह सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। दरगाह के खादिम करीम पीर बताते हैं कि जन्माष्टमी पर हिंदू श्रद्धालु शोभा यात्रा…
Author: Nishpaksh Mat Team
पटना. राज्य में बढ़ती वाहनों की संख्या से वायु गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है। यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। वाहन जनित प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग प्रदेश के सभी प्रखंडों में “प्रदूषण जांच केन्द्र प्रोत्साहन योजना” के तहत प्रदेश प्रदूषण जांच केन्द्र (पीयूसी) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के 132 प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र नहीं थे। इन प्रखंडों में केंद्र स्थापित करने के लिए अबतक 46 प्रखंडों को कुल 1 करोड़ 5 लाख 72 हजार 576 रूपये की अनुदान राशि दी गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश को वर्ल्ड स्टेज पर विशिष्ट पहचान दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए यह दौरा काफी मायनों में खास माना जा रहा है। दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़…
पटना. छठ, दिपावली और दुर्गा पूजा के दौरान अब बिहार लौटने वालों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस टिकट की किल्लत और ऊंचे किरायों की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। पीपीपी मोड पर बिहार सरकार अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर बस सेवा मुहैया हो सकेगी। घर लौटने वालों की समस्या का होगा समाधान बताते चलें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से दुर्गा पूजा, छठ जैसे अवसरों पर बिहार आने वालों की संख्या बहुत ज्यादा होती है।…
लखनऊ देश भर की तरह यूपी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिन में मथुरा तो रात में गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह में गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन अपने ही अंदाज में दिखे। भजन गायक के साथ सुर में सुर मिलाते हुए वह भक्ति गीतों की धुन का आंनद लेते रहे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति के रंग में सराबोर होकर जमकर तालियां बजाईं। रविकिशन के अंदाज ने कई बार श्रद्धालुओं…
गोरखपुर. गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों स्वच्छ ऊर्जा और चिकित्सा सेवा की दो सौगात मिलने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री रीजेंसी समूह के हॉस्पिटल और टोरेंट समूह के ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलाज संबंधी सेवाओं का हब बन रहे गोरखपुर में रविवार को निजी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस दिन चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सुपरिचित नाम रीजेंसी हेल्थ (हॉस्पिटल) की गोरखपुर में स्थापित नई यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम इस हॉस्पिटल के पेशेंट एप ‘रीजेंसी माई केयर’ को भी लांच…
बनारस यह जरूरी नहीं है कि आप किसी परीक्षा की तैयारी में जितनी मेहनत करते हैं, उस एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। खासकर सीयूईटी जैसे नेशनल लेवल एग्जाम में, जहां एक छोटी-सी गलती भी आपके नतीजे पर बड़ा फर्क डाल सकती है। ऐसे में अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन न मिल पाने की फिक्र सताने लगती है। इसी चिंता को दूर करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत बीएचयू ने अपनी एडमिशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं। अब विश्वविद्यालय खाली सीटों को भरने के लिएसीयूईटी के स्कोर के साथ…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों के हित में लगातार नए फैसले ले रहे हैं। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। चाहे छात्रवृत्ति हो, निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था या कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकार छात्रों की जरूरतों को पूरा कर उनके भविष्य को संवारने में जुटी है। सभी 243 विधानसभा में होंगी डिजिटल लाइब्रेरी इसी कड़ी में अब राज्य सरकार बच्चों को पढ़ाई के लिए हाई-टेक सुविधाएं देने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों और अंगीभूत कॉलेजों में…
नई दिल्ली अक्सर ऐसा होता है कि घर में वाई-फाई लगा होता है, फिर भी सिग्नल नहीं आता है। इससे कई बार जरूरी काम भी अटक जाते हैं। वेब पेज या वीडियो खुलते नहीं, बस लोड होते रहते हैं। कई बार तो वाई-फाई बार-बार डिस्कनेक्ट होता है तो और ज्यादा दिक्कत होती है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को ज्यादा तकलीफ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ टिप्स को फॉलो करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। शीशे और मेटल के पास ना रखें वाई-फाई अगर आपका वाई-फाई राउटर किसी बड़े शीशे के पास…
लखनऊ. भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मथुरा के डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य सभागार में आयोजित पूज्य साधु-संतों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मथुरा-वृंदावन को करीब 646 करोड़ रुपये की लागत वाली 118 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और बृजक्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना की घोषणा की। पांच हजार वर्षों के पौराणिक इतिहास के हम बन रहे साक्षी मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पांच हजार वर्षों के पौराणिक इतिहास के…
