तखतपुर जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित ट्रेडर्स की दुकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. शव देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में कई तरह की थ्योरी सामने आ रही है. पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, जब ट्रेडर्स दुकान के मालिक ने सुबह शटर खोला तो भीतर सीढ़ी पर युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. मालिक ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली एलिसा हीली के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को तीसरे अनौपचारिक वनडे में 9 विकेट से धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर मेजबानों के सामने जीत के लिए 217 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को कंगारुओं ने 27.5 ओवर में ही चेज कर लिया। एलिसा हीली ने इस दौरान 84 गेंदों पर 137 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 23 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्हें इस लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टॉस…
जयपुर जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ माफिया रिहायशी इलाकों में नकली देशी घी और अन्य ब्रांडेड घरेलू उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू सुरेन्द्र सिंह (RPS) के नेतृत्व में सीएसटी टीम, थाना सांगानेर सदर और एसीपी चाकसू की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए सचिवालय नगर, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित मकान नम्बर 2769 पर छापा मारा। छापे में पुलिस ने पाया कि मकान के अंदर नकली…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम ने मुंडका में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह नजर आया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाना,…
वाशिंगटन अलास्का में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक की कई अहम जानकारियां लापरवाही के चलते लीक हो गईं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत से पहले ही उनकी मीटिंग को लेकर सीक्रेट दस्तावेज होटल के प्रिंटर पर ही छूट गए थे। इसमें कई संवेदनशील जानकारियां भी थीं। रिपोर्ट में बताया गया कि फोर स्टार होटल कैप्टेन कुक के प्रिंटर पर अहम दस्तावेज पाए गए थे। दस्तावेज में थीं अहम जानकारियां इन दस्तावेजों में दोनों नेताओं के लंच का मेन्यू भी शामिल था। इसमें लिखा था कि उन्हें मीट…
मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। औट तहसील के कुछ स्थानों पर बीती रात और आज सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं। पनारसा, टकोली और नगवाईं में फ्लैश फ्लड के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊपर पहाड़ी पर जमकर हुई बारिश के कारण बहुत सा मलबा बहकर हाईवे तक आ पहुंचा जिससे कई घरों में पानी और मलबा घुसने के साथ ही कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे इस…
रांची झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन बीते शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सोरेन के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके आवास से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर धुआं कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। सूत्रों के मुताबिक जैसे ही चिता की लपटें उठीं, हर कोई भावुक हो गया। बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने मुखाग्नि दी। उनके पैतृक आवास गोड़ाबघा से अंतिम यात्रा निकाली गई तो मानो पूरा इलाका उमड़ पड़ा। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी यात्रा में हर तबके के लोग शामिल हुए। बुजुर्ग, महिलाएं, नौजवान, बच्चे, समर्थक और…
भोपाल मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जारी है। कहीं पर नए जिला अध्यक्ष का विरोध हो रहा है तो किसी जिले से इस्तीफे की खबरें आ रही है। कुल मिलाकर एआईसीसी से जारी जिला अध्यक्षों के नाम के बाद कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। हालांकि सूची जारी करने के पहले सभी नेताओं के समर्थकों का ध्यान रखने की बात कही गई थी। वहीं संतुलित सूची के बाद भी अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जीतू पटवारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के…
गुरुग्राम दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच बाइक पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश बदमाशों द्वारा एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर 57 वाले घर पर 24 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना…
गांव-गांव टेक्निकल सपोर्ट देगी पतंजलि, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से बदलेगा किसानों का जीवन गोसंवर्द्धन, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य उत्पाद और बायोगैस के क्षेत्र में साबित होगा क्रांतिकारी कदम लखनऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग ने पतंजलि योगपीठ के साथ साझा रणनीति बनाई है। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण से विस्तृत चर्चा…
