अलवर अलवर शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पांच वर्षीय सतिफ के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नंगली गंगी गांव का निवासी था। बगड़ तिराहा थाना के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि सतिफ का पिता असलम अपने परिवार के साथ चूड़ी-कंगन बेचने का काम करता है। वह शुक्रवार शाम अपने परिचितों के पास रहने के लिए अलवर आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे खेलते समय सतिफ पास के पानी के कुंड में गिर गया और डूब…
Author: Nishpaksh Mat Team
पटना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘स्टार्टअप बिहार’ की बदौलत बिहार उद्यमिता का गढ़ बनता जा रहा है। इस परिवर्तन से एक सशक्त उम्मीद बनी है। युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हुए यह योजना नवाचार आधारित विकास के लिए नए अवसर उत्पन्न कर रही है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करते हुए स्टार्टअप के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर बिहार को स्टार्टअप, निवेशकों और अन्य हितधारकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। बिहार स्टार्टअप नीति के तहत सरकार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज…
कटरा (जम्मू-कश्मीर) मां वैष्णो देवी में एक मामूली भूस्खलन की घटना सामने आई है। एहतियातन सुरक्षा उपायों के तहत श्रद्धालुओं की यात्रा पर्चियों का वितरण अस्थायी रूप से दो घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और श्राइन बोर्ड की टीमों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया। इसे के चलते यात्रा पर्ची को 2 घंटे के लिए रोक दिया गया है। बता दें कि भूस्खलन के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। Source : Agency
कनाडा एयर कनाडा के 10,000 से अधिक ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ शनिवार तड़के हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दीं। इस घटनाक्रम से शनिवार को दुनियाभर में एक लाख से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। इस बीच, कनाडा सरकार ने विमानन कंपनी और उसके ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ के संघ पर काम पर लौटने और समझौता करने का दबाव तेज कर दिया है। संघीय रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने मामले में सरकारी हस्तक्षेप की घोषणा करते हुए कहा कि अभी अर्थव्यवस्था को जोखिम में डालने का समय नहीं है। उन्होंने एयर कनाडा के 10,000…
पटना उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला गंगा नदी पर एक और पुल बनकर तैयार है। मोकामा के औंटा घाट को बेगूसराय के सिमरिया से जोड़ने वाले सिक्स लेन पुल का उद्घाटन आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। औंटा घाट से सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बने इस सिक्स लेन पुल की कुल लम्बाई 8.150 किमी है। जबकि गंगा नदी पर इस पुल की लम्बाई 1.865 किमी है। इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रूपये है। बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बनी नई 4 लेन सड़क का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22…
जांजगीर-चांपा नींद की गोली खिलाकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया. अभियोजन के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता के पिता के निधन बाद वह अपने मामा के घर में रहती थी. 13 मई 2023 को वह अपने बड़े भाई के साथ अपने बड़े पिता के पुत्र आरोपी दिलेश्वर महंत के साथ कबीर आश्रम रहने गई थी. उसका भाई उसे छोड़कर कमाने खाने गुजरात चला गया. आरोपी कई वर्षो से कबीर आश्रम शिवरीनारायण में देखरेख का काम करता था. आश्रम में…
बिहार के कनेक्टिविटी की नई उड़ान, मोकामा–सिमरिया को जोड़ेगा 1871 करोड़ का महासेतु पटना बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु बन कर तैयार है। मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने वाला 6 लेन का यह पुल अब विकासशील बिहार का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आ रहे हैं। इसी क्रम में इस आधुनिक बिहार के महासेतु को जनता को समर्पित करेंगे। नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ…
पटना बिहार सरकार ने प्रदेश के आम लोगों के जमीन से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। हालांकि अमीनों ने हड़ताल कर दिया है, लेकिन इसे लेकर सरकार सख्त है। सरकार की ओर से कठोर कदम उठाने का मन बना लिया है। राजस्व विभाग का कहना है कि इस अभियान में कोई बाधा नहीं बन सकता है। विभाग की ओर से अमीनों को इस महाअभियान में साथ देने का आदेश दिया है। बताते चलें यह ‘राजस्व महाअभियान’ 16 अगस्त से शुरू हुआ है और 20 सितंबर तक चलेगा। अब राजस्व कर्मचारी आएंगे घर सरकार की ओर से ये…
चंडीगढ़ पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए, पंजाब सरकार ने तुरंत प्रभाव से राज्य के हर जिले में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया है। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेंगे ताकि लोग किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए संपर्क कर सकें। सरकार ने हर जिले के लिए फोन नंबर जारी किए हैं जिनके जरिए लोग बाढ़ से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं या मदद मांग सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर रूपनगर (रोपड़): 01881-221157 गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852 पठानकोट: 01862-346944 अमृतसर: 01832-229125 तरनतारन: 01852-224107 होशियारपुर:…
गरियाबंद जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आज डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे। बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है…
