भोपाल शहर में दो भव्य इस्कॉन मंदिरों का निर्माण हो रहा है। पहला मंदिर पटेल नगर, रायसेन रोड पर 80 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसकी ऊंचाई 108 फीट होगी। इसका डिज़ाइन चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है, जिन्होंने अयोध्या में रामलला मंदिर का डिज़ाइन भी बनाया। दूसरा मंदिर कोलार रोड पर बनेगा, जिसकी लागत 200 करोड़ रुपए होगी और यह प्रदेश का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर होगा। इसकी ऊंचाई 111 फीट होगी। दोनों मंदिरों के लिए भूमि पूजन हो चुका है और कुछ निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। दो सत्संग हॉल में 2000 से अधिक भक्त…
Author: Nishpaksh Mat Team
उज्जैन उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के एक ही माह के दौरान जमकर धनवर्षा हुई, वहीं श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या भी दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर की आय में भी भारी वृद्धि हुई है। बता दें कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक के श्रावण माह में मंदिर को कुल 27 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है, जबकि इस अवधि में 85 लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, श्रावण मास, जो भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है, में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
भोपाल अगर आप भी अक्सर ट्रेन में बेवजह चेन पुलिंग करते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में मत लीजिए। भोपाल रेल मंडल ने जुलाई महीने के आंकड़े पेश किए हैं। जिसमें 3383 बार चेन पुलिंग की गई और 2981 बार यात्रियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें कई लोगों से भारी जुर्माना वसूला गया तो कई लोगों को जेल भेज दिया गया। रेलवे की ओर स्पष्ट किया गया है कि चेन पुलिंग की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय रेल ने यह सुविधा यात्रियों को इमरजेंसी के लिए दी है, लेकिन लोग मस्ती-मजाक या व्यक्तिगत लाभ को…
मुंबई महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। माना जा रहा है कि इस योजना ने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब राज्य सरकार आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए एक और नई योजना लाने की तैयारी में है। चर्चा है कि सरकार ‘लाडकी सुनबाई योजना’ शुरू करने पर विचार कर रही है और इसकी औपचारिक घोषणा…
सासाराम बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज एसआईआर के मामले को लेकर भाजपा एवं चुनाव आयोग पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि इसके जरिए वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी रही है और बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर सासाराम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, लेकिन यह बिहार है;…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेशी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। विदेशी निवेश संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे के फलस्वरूप अब जर्मन की कंपनियों ने मध्यप्रदेश का रूख किया है। मध्यप्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत 18 अगस्त से 22 अगस्त तक पांच अग्रणी जर्मन टेक कंपनियों का दौरा शुरू हो रहा है। इसमें म.प्र. और जर्मनी के बीच व्यापार एवं नवाचार को मजबूती मिलेगी। म.प्र. के उद्यमों और जर्मन कंपनियों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ेंगी। साथ ही तकनीकी आदान-प्रदान और निवेश अवसरों में वृद्धि होगी। म.प्र. ग्लोबल स्टार्ट…
इंडोनेशिया इंडोनेशिया में रविवार सुबह समुद्र के नीचे आए 5.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके देश के पूर्वी भागों में महसूस किए गए। इसमें 29 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मध्य सुलावेसी प्रांत में पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया तथा इसके बाद कम से कम 15 झटके महसूस किए गए। इंडोनेशियाई प्राधिकारियों द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को कहा कि अधिकतर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है,…
गाजा गाजा में मानवीय संकट गहराता जा रहा है। राहत सामग्री लेने पहुंचे फिलीस्तीनियों को जिंदा रहने के बजाय मौत का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (UN Human Rights Office) ने शुक्रवार को चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए। उसके अनुसार, 27 मई से 13 अगस्त के बीच कम से कम 1,760 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। ये लोग या तो खाने-पीने का सामान लेने गए थे या फिर राहत काफिलों की प्रतीक्षा कर रहे थे। मौत का मैदान बन रहे राहत केंद्र यूएन रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में से 994 लोग खाने-पानी के सेंटर्स…
हिसार एस.आई.टी. ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद आरोपी यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले में अदालत में 2500 पेज की चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी ज्योति ने पाकिस्तान की आई.एस.आई. के कई एजेंट से इंटरनैट के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया है। ज्योति मल्होत्रा की कल है कोर्ट में पेशी इसके अलावा देश की संवेदनशील लोकेशन इंटरनैट के माध्यम से आई.एस.आई. एजेंट्स के पास भेजने के सबूत हैं। यह साक्ष्य भी पेश किया है कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद ज्योति ने पाकिस्तान के साथ सहानुभूति जताई थी…
नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले 24 घंटे में इसके अवदाब में बदलने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में बहुत भारी बारिश होने वाली है। 17-19 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, 19-20 अगस्त को सौराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश, 17-18 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश…
