Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

लंदन  हॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. एक्टर टैरेंस स्टैम्प की 87 साल की उम्र में मौत हो चुकी है. इसकी जानकारी उनके परिवार ने खुद मीडिया में दी. टैरेंस 1980s में आई ‘सुपरमैन’ फिल्मों में विलेन ‘जनरल जोड’ का रोल प्ले कर चुके हैं जिसके कारण उनकी पहचान हर तरफ बनी थी. नहीं रहे टैरेंस स्टैम्प, परिवार के सदस्यों ने क्या कहा? 17 अगस्त के दिन टैरेंस स्टैम्प के परिवार ने रॉयटर्स एजेंसी को उनकी मौत की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने टैरेंस की लीगेसी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस…

Read More

गोपालगंज गोपालगंज जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को मुख्यमंत्री सचिवालय का ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह बताकर गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित से सीधे संपर्क साधा। फिर एक दारोगा की एसएचओ पद पर पोस्टिंग की सिफारिश कर दी। ठग ने न केवल फोन किया बल्कि एसपी के सरकारी वाट्सएप नंबर पर मैसेज भी भेजे। मामला गंभीर होने पर एसपी ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और साइबर थाना को जांच व प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।   शाम सात बजे आया फर्जी मैसेज पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त की शाम करीब…

Read More

कुरुक्षेत्र   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी  कुरुक्षेत्र में पांचाल समाज के राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम ने भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी और ढिगावा के एक प्ले स्कूल की टीचर मनीषा हत्याकांड के बारे में कहा कि वह हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और जल्द जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले…

Read More

जयपुर जयपुर के सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर 48 हजार रुपए लूटने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल एक युवक हर्ष यादव, निवासी गोकुलपुरा को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं। बोतल में पेट्रोल भरने की जिद पर हुआ विवाद पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश के अनुसार, एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। नियमों के अनुसार जब सेल्समैन ने पेट्रोल देने से इनकार किया, तो वह…

Read More

पटना मेट्रो: अब 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर अंत तक सेवा शुरू करने का लक्ष्य: CM नितीश   पटना मेट्रो लॉन्च की उलटी गिनती शुरू! इस तारीख को न्यू ISBT से मलाही पकड़ी तक होगा ट्रायल रन पटना में मेट्रो की आ गई नई तारीख! 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर में सफर संभव  पटना मेट्रो फास्ट ट्रैक पर: डिपो रेडी, ट्रायल डेट फाइनल! लॉन्च सितंबर अंत में   पटना मेट्रो का ट्रायल बस शुरू होने को! 5 स्टेशन पर धड़ाधड़ रन पटना में मेट्रो की आ गई नई तारीख! 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर में सफर संभव  पटना…

Read More

पटना  जदयू महानगर कार्यालय जीबी रोड में आगामी 22 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महारैली की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल ने की। बैठक में जदयू नेताओं ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जदयू चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, नगर प्रभारी अरमान उर्फ गुड्डू, बाल श्रमिक सदस्य शौकत अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह हरिदास सेमिनरी स्कूल…

Read More

बाड़मेर राजस्थान के बालोतरा जिले के डोली गांव से शुरू हुआ जोजरी बचाओ आंदोलन रविवार को पूरी रात सड़कों और धरना स्थलों पर गरजता रहा। रालोपा संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आंदोलन की अगुवाई करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि जब तक जोजरी नदी में बह रहे प्रदूषित पानी का स्थाई हल नहीं निकलेगा, तब तक संघर्ष रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि “अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ चुका है, अगर सरकार ने लिखित में हमारी मांगें स्वीकार नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” ऐतिहासिक स्वागत डोली में बेनीवाल के पहुंचने पर…

Read More

शाहजहांपुर  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शाहजहांपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है. उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी की सीनियरल लीडर ने कहा कि यह नाम गुलामी का प्रतीक है.  स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने आंवला (बरेली) पहुंचीं उमा भारती ने कहा, “मैं यहां आ रही थी और शाहजहांपुर नाम का एक जिला देखा. यह नाम ठीक नहीं लग रहा. मैं योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से इसका नया नाम प्रस्तावित करने का आग्रह करती हूं.” उन्होंने यह भी कहा कि वह यह नाम…

Read More

बरेली बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव टिटौली निवासी दस साल के आहिल पुत्र सखावत की शाही क्षेत्र के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका फुफेरा भाई 28 वर्षीय वसीम पुत्र नफीस निकला। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने पर रात में ही एसएसपी अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे थाने पर सखावत ने बेटे आहिल के शाम पांच बजे से लापता होने…

Read More

तेल अवीव गाजा पर इजरायल का कब्जा अब लगभग तय माना जा रहा है. हमास के खिलाफ छेड़े गए जंग में इजरायली सेना लगातार आगे बढ़ रही है. इसी बीच दक्षिणी गाजा में हमास के बड़े कमांडर नासर मूसा को मार गिराने के बाद भी आईडीएफ ने अपने हमले जारी रखे हुए हैं. ताजा हमला उस स्कूल पर हुआ, जहां बेघर हुए परिवारों ने शरण ली थी. इस हमले में 37 लोग मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. गाजा की गलियों में सिर्फ मलबा और तबाही नजर आ रही है. इजरायली लड़ाकू विमानों ने राफा ब्रिगेड के…

Read More