मुंबई तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अब उनकी राह पर चलने को उनकी भतीजी भारती भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं. टॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर तेजा उन्हें जल्द ही लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि भारती घट्टामनेनी दिवंगत एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू की बेटी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर तेजा एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. भारती ने इससे जुड़े एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया है. इसके लिए उन्होंने अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है. डांस वीडियो से…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने संकेत दिया है कि बाबर आजम की राष्ट्रीय T20I टीम में वापसी इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के जरिए हो सकती है। 30 साल के बाबर 2024 के अंत से ही टी20 टीम से दूर चल रहे हैं, चयनकर्ताओं ने उन्हें यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी ट्राई और अगले महीने होने वाले एशिया कप दोनों से बाहर रखा है। अब सवाल है कि बाबर आजम ऐसा क्या करें जिससे उनकी टीम में वापसी हो तो माइक हेसन ने इस सवाल का जवाब दिया है। हेसन ने…
केर्न्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चमक बिखेरने वाले क्वेना मफाका और डेवाल्ड ब्रेविस को साउथ अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”जब आप युवा खिलाड़ियों को देखते हैं, तो यह हमेशा रोमांचक होता है। जाहिर है कि ब्रेविस पर ही सभी की निगाहें हैं। वह अपना दमखम दिखा रहे हैं। अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह वनडे में कितना कमाल दिखा सकते हैं।” 19 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के…
गोड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के सात सदस्यीय ‘जांच दल’ ने कहा कि उसे सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हंसदा की ‘‘मुठभेड़” में हुई मौत के पीछे ‘‘बड़ी साजिश” का संदेह है। हांसदा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसने विभिन्न राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा के जांच दल ने अपनी जांच के तहत रविवार को गोड्डा जिले के लालमटिया के डकैता गांव में हांसदा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुंडा ने मांग की कि राज्य सरकार झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त…
इंदौर इंदौर में संजय सेतु के निकट मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर कान्ह नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध के चलते अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रविवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, तो मूर्तियां गायब थीं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नदी में उतरकर मूर्तियां बाहर निकालीं। उल्लेखनीय है कि यहां दो दिन पहले मवेशियों के अवशेष भी मिले थे। सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।…
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान कई जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबके जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है. किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. जनता दर्शन में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी गरीब की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए.…
रायपुर : रायगढ़ जिले में महिला स्व सहायता समूहों ने शुरू किया ‘रेडी-टू-ईट’ का उत्पादन वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कोतरलिया में रेडी-टू-ईट यूनिट का किया शुभारंभ महिलाओं की तरक्की और बच्चों का स्वास्थ्य, दोनों को नया आयाम देगा ‘रेडी-टू-ईट’ : मुख्यमंत्री साय प्रदेश के 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, रायगढ़ बना उत्पादन शुरू करने वाला पहला जिला मुख्यमंत्री साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे थे अनुबंध पत्र वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कोतरलिया में रेडी-टू-ईट यूनिट का किया शुभारंभ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी…
नई दिल्ली एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बीजेपी नीत एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। बता दें कि सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक करियर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे शुरू से ही जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पेशे से व्यवसायी राधाकृष्णन करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आइये जानते हैं कि सीपी राधाकृष्णन कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। करोड़ों के मालिक लेकिन नहीं है कार 2019 के लोकसभा…
नई दिल्ली मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया चरण के बाद जारी नवीनतम स्टैंडिंग के अनुसार स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग 2025 फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था, लेकिन इस वर्ष दो डायमंड लीग मैचों में 15 अंक हासिल करने के साथ वह 27 और 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए पहले ही स्थान बना चुके हैं। 2025 डायमंड लीग चैंपियन का फैसला करने के लिए पुरुषों…
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी के वीडियो पर विवाद उत्पन्न हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की ओर से शिकायत किए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि सिपाही सोहेल खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। जानकारी के मुताबिक मधुबन बापूधाम थाने में सिपाही सोहेल खान जन्माष्टमी के दिन एक मंदिर में गया और वहां सेल्फी खींची और उसे वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। स्टेटस पर उसने एक धुन लगाई, जिसमें कहा जा…
