मध्यप्रदेश है नदियों का मायका भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत का हृदय मध्यप्रदेश, यहां के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य और अथाह, अविरल जल राशि के लिए समूचे विश्व में जाना जाता है। मध्यप्रदेश में बहने वाली नदियां भारत की सनातन संस्कृति की संवाहक हैं, जिनके किनारे सदियों से हमारी शाश्वत सभ्यता फल फूल रही है। यहाँ की पहचान केवल प्राचीन धरोहरों, मंदिरों, किलों और जनजातीय संस्कृति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ की छोटी-बड़ी 750-800 नदियों से भी है।प्रदेश की इस समृद्ध जल राशि के कारण ही मध्यप्रदेश को ‘नदियों का मायका’ कहा जाता है।…
Author: Nishpaksh Mat Team
रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अब 1 सितंबर को सुनवाई होगी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेने के लिए अदालत में आवेदन लगाया है। ईडी का कहना है कि जांच में नए तथ्य सामने आए हैं और इन पर पूछताछ करना जरूरी है। हालांकि…
मेरठ देश की सरहद पर रहकर अपनी जान की बाजी लगाते हुए देश की सुरक्षा करने वाले सेना के जवान को टोल कर्मियों ने खंबे से बांधकर जमकर पीटा । टोल कर्मियों के द्वारा सेना के जवान की खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह करीब दर्जन पर दबंग टोलकर्मी सेना के जवान को खंभे से बांधकर बेतहाशा पीटते हुए नजर आ रहे हैं । दरअसल, यह पूरा मामला जिले के थाना सरूरपुर क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा…
नई दिल्ली पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि दोपहर लगभग 3:08 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बताई जाती है। मरने वालों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर जांच चल रही है। बताया जाता है कि इस इमारत में बेसमेंट भी है। बेसमेंट के साथ तीन मंजिलों वाली इस इमारत में हादसा तीसरी मंजिल पर स्थित दफ्तर में…
मुंबई पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर लगातार दो से अधिक मैच नहीं खेल सकते तो उन्हें मुख्य गेंदबाजी आक्रमण में जगह न देते हुए आराम दिना चाहिये। मांजरेकर के अनसार फिट और बेहतर प्रदर्शन करने के इच्छुक खिलाड़ियों को ही पहले प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मेरे लिए, मैच फिट, उत्साही, और प्रदर्शन करने के इच्छुक खिलाड़ी पहले आते हैं और इन्हें बड़े खिलाड़ियों से पहले टीम में जगह देनी चाहिये। मांजरेकर ने ये बातें बुमराह के कार्यभार प्रबंधन के कारण टीम के…
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक पहल कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की योजनाएं जिस दूरदर्शिता से रोजगार सृजन की बहुआयामी रणनीति अपनाई है। रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार की नीति अब सिर्फ स्थानीय नौकरियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की शुरुआत की है। मिशन के मुख्य उदेश्यों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रोजगार के अवसरों को पता लगाना, स्किलगैप का अध्ययन कर उसको दूर कराना, रोजगार…
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में एसबीआई फाउंडेशन आईसीयू प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट सलोनी हार्ट सेंटर में संचालित होगा, जो बच्चों की जन्मजात हृदय बीमारियों के उपचार के लिए समर्पित है। इस अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन ने लगभग 10 करोड़ का सहयोग प्रदान किया। इस राशि से सेंटर को आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के हृदय रोगों के लिए उच्चस्तरीय उपचार सुविधा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में सलोनी हार्ट सेंटर प्रदेश…
आधुनिक जीवनशैली ने मानव शरीर और मस्तिष्क पर अकल्पनीय तनाव पैदा किया है। बढ़ती सुविधाओं के साथ शारीरिक कसरत कम होने लगी है जिससे समाज का बड़ा हिस्सा विशेष रूप से शहरी इलाका कई बीमारियों से घिर गया है। मधुमेह, हदृय रोग, मोटापा, हाइपरटेंशन जैसी कई बीमारियां कम उम्र में ही होने लगी है। इस जीवनशैली के कारण फिटनेस के क्षेत्र में व्यवसाय का अच्छा अवसर देखने को मिल रहा है। आधुनिक जिम, हेल्थी क्लब्स और फिटनेस सेंटर तेजी से खुल रहे हैं। ऐसे में फिटनेस इंस्ट्रक्टर का रोल बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी जिम्मेदारी प्रशिक्षु को फिट और शेप में…
श्रीनगर जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में मूसलधार बारिश की संभावना को देखते हुए संबधित प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि वह नदी-नालों के नजदीक न जाएं और भूस्खलन की दृष्टि संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें। सभी जिलों में आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति में जनता की मदद के लिए जिला स्तर पर हैल्पलाइन सेवाएं भी शुरु कर दी गई हैं। झेलम, चिनाब, तवी,…
लंबे-लंबे काम के घंटे, घंटों बैठकर या खड़े रहकर काम करने की मजबूरी, काम की अधिकता, खाने का अनिश्चित समय इन सबके बीच एक सेहतमंद रह पाने की कल्पना कर पाना भी शायद मुश्किल है। लेकिन क्या आपको पता है कि छोटे-छोटे प्रयासों और बदलावों के जरिए आप वर्कलोड के साथ भी अपनी सेहत को बरकरार रख सकते हैं। डेस्क पर काम करने वाले या नाइट ड्यूटी करने वाले लोग अक्सर यह शिकायत करते हुए मिल जाते हैं कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का वक्त नहीं मिल पाता। इन सबके बीच लोग सेहत की अनदेखी करते हैं और…
