राजस्व महा–अभियान : तीन दिनों में 23 लाख से अधिक जमाबंदी पंजी की प्रतियों का हुआ वितरण तीन दिनों में 23 लाख जमाबंदी पंजी की प्रतियां जनता तक पहुँची, राजस्व महा-अभियान जारी राजस्व महा-अभियान का बड़ा आंकड़ा: 3 दिन में 23 लाख से अधिक दस्तावेजों का वितरण जमाबंदी पंजी के वितरण में शेखपुरा पहले स्थान पर दूसरे नंबर पर जहानाबाद, तीसरे नंबर पर कैमूर, चौथे नंबर पर नवादा एवं पांचवें नंबर पर है पूर्णिया पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान में महज 16 अगस्त से 18 अगस्त तक तीन दिनों में ही बड़ी…
Author: Nishpaksh Mat Team
रायपुर छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए सख्त रुख अपनाया। जस्टिस अरविंद वर्मा ने कहा कि इतने बड़े घोटाले में आरोपियों को संरक्षण नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने सलाह दी कि आरोपी निचली अदालत में सरेंडर करें और वहां से जमानत के लिए आवेदन करें। इस फैसले से अधिकारियों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। EOW की जांच में क्या खुलासा हुआ? आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 2 बड़े प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी है. ये प्रस्ताव इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्धव ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने राजस्थान में एक एयरपोर्ट और ओडिशा में रिंग रोड के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. ये दोनों प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण हैं. इन दोनों प्रोजेक्ट की साइज करीब 10 हजार करोड़ रुपये की है. ओडिशा में 6 लेन रिंग रोड 110.875 km लंबा होगा, जिसके लिए कुल 8307.74Cr रुपये खर्च किए जाएंगे. यह भारत के सबसे बड़े रोड प्रोजेक्ट में से एक है, जिसे…
भोपाल राजधानी भोपाल में दो मस्जिदों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जिला प्रशासन ने इन मस्जिदों को अवैध बताते हुए हटाने का निर्देश दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मुस्लिम संगठनों का दावा है कि मस्जिदें वक्फ की संपत्ति हैं और उनके पास वैध दस्तावेज हैं, जबकि हिंदू संगठन इन्हें तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं. यह मामला अब धार्मिक और राजनीतिक रूप ले चुका है. हिंदू और मुस्लिम संगठनों के विवादास्पद बयान बता रहे हैं कि राजधानी भोपाल में मामला तनावपूर्ण है. विवाद का केंद्र है-…
भोपाल मध्य प्रदेश के पुलिस थानों में खाली पड़े हजारों पद जल्दी भर लिए जायेंगे, सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीते 15 अगस्त को घोषणा करते हुए कहा कि अगले तीन साल में ये भर्तियाँ हो जायेंगी इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने भर्तियों के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की भी घोषणा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के बाद से प्रदेश के युवा उत्साहित हैं, विशेष रूप से उन युवाओं में बहुत उत्साह है जो लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर…
अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर अंत तक पूरा हो जायेगा। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के लोअर प्लिंथ में लगने वाले 90 म्यूरल्स में से 85 तैयार होकर आ चुके हैं, जबकि 3डी मूर्तियों में 15 से 30 दिन का विलंब हुआ है। बैठक में इसे लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। ‘ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री होगी तैयार’ मिश्र ने बताया कि निर्माण स्थल पर लगाए गए पाँच टाइम-लैप्स…
लुधियाना राज्य जी.एस.टी. विभाग में अधिकारियों को पसंदीदा जिले हासिल कराने के नाम पर हो रही कथित धांधली चर्चा का विषय गर्माया हुआ है। सूत्रों के अनुसार इसी सन्दर्भ में एक उच्चाधिकारी के खास इंस्पैक्टर उर्फ पी.ए. को अचानक एक सिंगल ऑर्डर के तहत पटियाला से ट्रांसफर कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि उक्त इंस्पैक्टर अधिकारियों से बदलियों व मनचाहे जिलों के लिए पैसे वसूल कर गैर-जरूरी अधिकारियों को पसंदीदा जिलों में तैनात करवा रहा था। इसे लेकर विभाग के ईमानदार अधिकारियों में काफी राहत मिली है क्योंकि इससे कई काबिल अधिकारी दूरस्थ या छोटे जिलों में लंबे…
इस साल शुक्रवार को 22 अगस्त के दिन भाद्रपद मास की पिठोरी अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढेसाती चल रही है। वहीं, सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। मान्यता है की पिठोरी अमावस्या पर कुछ उपाय कर लेने से शनि की साढेसाती, महा दशा और ढैया के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पिठोरी अमावस पर शनि देव के बुरे प्रभावों से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए- शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कम करने के लिए पिठोरी…
इंदौर भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) प्रोग्राम की दूसरी बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 महीने की अवधि वाला यह कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा। इस कोर्स में प्रतिभागियों को संचालन उत्कृष्टता, पूर्वानुमान आधारित विश्लेषण, तकनीकी एकीकरण, नवाचार रणनीतियां और प्रबंधन दक्षता की गहन जानकारी दी जाएगी। साथ ही, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सिक्स सिग्मा और आधुनिक सप्लाई चेन जैसे विषयों पर मास्टरक्लास भी शामिल किए गए हैं। पाठ्यक्रम के अंतर्गत मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ी केस स्टडीज कराई जाएंगी। साथ ही, प्रतिभागियों को जस्ट-इन-टाइम (JIT), फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट (FIFO) और लास्ट-इन-फर्स्ट-आउट (LIFO)…
भोपाल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष कौन होगा। दो सितंबर को इसके लिए वोटिंग है। इस रेस में सबसे आगे महाआर्यमन सिंधिया चल रहे हैं। उनके नाम सामने आते ही यह संभावना जताई जा रही है कि क्या वे निर्विरोध अध्यक्ष बन जाएंगे। क्योंकि उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी में है। कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी पुरानी अदावत भी खत्म हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध एमपीसीए के अध्यक्ष बन सकते हैं। संजय जगदाले का गुट भी कई महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल कर सकता है। अभी अभिलाष खांडेकर हैं…
