नई दिल्ली देश के तमाम हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है और 20 अगस्त से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कल डिप्रेशन में बदल गया और अब दक्षिण ओडिशा के ऊपर है। यह अगले 12 घंटों में दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके बाद कमजोर होकर एक मजबूत कम दबाव क्षेत्र बन जाएगा। इसके प्रभाव से देश के कई हिस्सों…
Author: Nishpaksh Mat Team
जनजातीय विदयार्थियों की शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मंत्री डॉ. शाह 9,550 विद्यार्थियों को मिलेगा बढ़ी शिष्यवृत्ति का लाभ भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय परिवारों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित महाविदयालयीन छात्रावासों में मैस संचालन के लिए शिष्यवृत्ति 10 माह के स्थान पर 12 माह के लिये दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यापक हित में कैबिनेट का निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.…
नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर अपने दमखम से दुनिया को हैरान करने की तैयारी में है. इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने घोषणा की कि इसरो एक ऐसा विशाल रॉकेट बना रहा है, जो 40 मंजिला इमारत जितना ऊंचा होगा. 75,000 किलोग्राम (75 टन) वजन को पृथ्वी की निचली कक्षा (लो-अर्थ ऑर्बिट) में ले जाएगा. यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. 40 मंजिला रॉकेट: क्या है यह नया प्रोजेक्ट? इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस नए रॉकेट के बारे में बताया.…
नई दिल्ली भारतीय विदेश सेवा (2024 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। मंगलवार को यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों को भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनुरोध करते हुए कहा कि आप हमारे सभ्यतागत ज्ञान के मूल्यों (शांति, बहुलवाद, अहिंसा और संवाद) को अपने साथ लेकर चलें। साथ ही, अपने सामने आने वाली हर संस्कृति के विचारों, लोगों और दृष्टिकोणों के प्रति खुले रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने सामने आने वाली हर संस्कृति के विचारों, लोगों…
नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि राजधानी में पार्टी की हार के बाद से अरविंद केजरीवाल का फोकस गोवा, पंजाब और गुजरात पर है। वह इन राज्यों में संगठन को मजबूती और विस्तार देने में जुटे हैं। सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार के कामकाज की देखभाल कर रहे हैं। भारद्वाज का ऐसा कहना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते हैं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय…
लखनऊ एक दिन पूर्व प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किये जाने के बाद 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को यानी आज (19 अगस्त) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए प्रदर्शनकारियों को इको गाडर्न भेज दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती में व्यापक स्तर पर अनियमितता हुई है। इससे आरक्षित वर्ग के हजारों अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित हो गए। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार की…
डिंडौरी/अमरपुर जिले के जनपद अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत झरना घुघरी के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी की समस्या से त्रस्त होकर मंगलवार की दोपहर 12 बजे से अमरपुर पुलिस चौकी के पार फॉरेस्ट तिराहा पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों को फूटा गुस्सा ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पानी, सड़क और बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पंचायत कोई समाधान नहीं निकाल रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जनजीवन मिशन की लापरवाही के कारण पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सड़क और बिजली व्यवस्था भी बदहाल…
रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहराई से समीक्षा राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी नजर रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख…
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग में शामिल लोगों में से एक यूपी पुलिस का सिपाही, एक महिला और उसका साथी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। क्या है मामला? पुलिस के मुताबिक, यह गैंग पहले लोगों को जाल में फंसाता था, फिर महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसी तरह का मामला संभल जिले के रहने वाले एक युवक के…
छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौगात- श्री भईया लाल राजवाड़े महोत्सव-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर केंद्रित होगी-कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी कोरिया प्रदेश में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आज कोरिया जिले में जिला स्तरीय यश यात्रा- विरासत के 25 वर्ष का शुभारंभ जिला पंचायत ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े रहे। श्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौगात है। यहां प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है, जिनका लाभ यहां के निवासियों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों…
