इंदौर इंदौर में लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाई गई फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। स्पेशल कोर्ट में उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद यह राहत दी गई। दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी बीते दिनों इंदौर पुलिस फरार अनवर की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। वहां अनवर तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया था। अनवर पर 30 हजार का इनाम फरार अनवर कादरी…
Author: Nishpaksh Mat Team
बिलासपुर बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया। फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि…
भोपाल केंद्र सरकार ने पहली बार उन राशन कार्डधारकों की पहचान की है जो मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं हैं। इन लाभार्थियों में आयकर दाता, चार-पहिया वाहन मालिक और कंपनियों के निदेशक शामिल हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्डधारकों के विवरण को आयकर विभाग, सड़क परिवहन मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय जैसी सरकारी एजेंसियों के डाटाबेस से मिलान कर यह सूची तैयार की है। जांच में पाया गया कि 94.71 लाख राशन कार्डधारक करदाता हैं, 17.51 लाख चार-पहिया वाहन मालिक हैं और 5.31 लाख कंपनी निदेशक हैं। कुल मिलाकर लगभग 1.17 करोड़ कार्डधारक…
कोरबा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 23 दिनों से लापता महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने अपराध की गुत्थी सुलझा ली है। जिसके आधा पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह पूरी घटना जिले के कोरबी पुलिस चौकी की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 23 दिनों से लापता महिला का कंकाल लालपुर जंगल में ठेंगुनाला से बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में एक फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। मामले में खुलासा करते हुए पुलिस…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित सत्रारंभ समारोह ‘अभ्युदय-2025’ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी रचनाकार, कवि, लेखक और पत्रकार पद्म भूषण से अलंकृत पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम ने विश्वविद्यालय में चलाए गए पौधरोपण अभियान के अंतर्गत 1111वें पौधे के रूप में कृष्णवट का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। माखनलाल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में…
पटना पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा में शामिल हो गए। वे प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। “पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे”- मिश्रा पार्टी में शामिल होने के बाद आनंद मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए आईपीएस से इस्तीफा दिया है। मिश्रा ने बक्सर सीट से भाजपा के टिकट…
हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस समय वैशाख माह चल रहा है। इस शुभ दिन पर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने…
लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को लेकर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने तीनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कुछ सवाल पूछे हैं. साथ ही लोकतंत्र पर डाका डालने का आरोप भी लगाया है. खासकर जिलाधिकारी की संलिप्तता की जांच की मांग उठाई है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, डीएम लोगों से जनता का एक मासूम सवाल है, क्यों इतने सालों बाद आया जवाब है? जिस तरह कासगंज, बाराबंकी, जौनपुर के DM हमारे 18000 शपथपत्रों के बारे में अचानक अति सक्रिय हो गए हैं, उसने…
नई दिल्ली अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बीच रूस का बड़ा बयान है। रूस का कहना है कि यदि किसी देश में भारतीय उत्पादों पर रोक लग रही है तो रूस के बाजार में उनका स्वागत है। भारत में रूसी मिशन के डिप्टी चीफ रोमन बाबूश्किन ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अर्थव्यवस्था को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि दोस्त कभी पाबंदियां नहीं लगाते। रूस कभी इस तरह की पाबंदियां नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और रूस…
जयपुर शहर के सांगानेर इलाके से एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता होने से इलाके में खलबली मच गई है। तीनों बच्चे 14 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। शाम को बच्चे जब वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने स्कूल में जाकर पूछताछ की, जहां पता चला की बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने सांगानेर सदर थाना और अशोक नगर थाने में बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता हुए बच्चों में सांगानेर के रहने वाले विजयसिंह के दो बेटे मोहित सिंह (10) और नितिन सिंह (9) और एक…
